Scene Box Office Collection: साउथ सुपरस्टार सूर्या (Suriya) की फिल्म 'सीन' (Scene) को सिनेमाघरों में दस्तक दिए हुए 5 दिन हो गए हैं। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के शुरुआती चार दिनों तक फिल्म ने सिनेमाघरों में मजबूत पकड़ बनाए रखी लेकिन मंगलवार को इसकी कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिलचस्प बात यह है कि 'रामायण' की लगातार मजबूत मौजूदगी के बावजूद फिल्म ने घरेलू और विदेशी बाजारों में शानदार कारोबार किया है। तो चलिए देखते हैं यह मूवी इन 5 दिनों में दुनिया भर में कितने करोड़ रुपये कमाने में सफल रही है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Hanuman Ansh OTT Release: जानिए कब और कहां ऑनलाइन स्ट्रीम होगी शोभिनव सत्या की 'हनुमान अंश')
जानिए सूर्या की 'सीन' की कितनी हुई कमाई (Pic Credit: Instagram)
5 दिनों में सूर्या की 'सीन' ने कमाए इतने करोड़
मंगलवार को भाई दूज की छुट्टी होने के बावजूद सूर्या स्टारर की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। पांचवें दिन 'सीन' ने भारत में लगभग 12.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की पांच दिनों की कुल घरेलू कमाई करीब 97 करोड़ रुपये नेट और 113 करोड़ रुपये ग्रॉस हो गई है। विदेशी बाजारों में भी 'सीन' का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। फिल्म ने अब तक इंटरनेशनल मार्केट से लगभग 6.5 मिलियन डॉलर की कमाई कर ली है। रिलीज के शुरुआती तीन दिनों में फिल्म ने लगातार एक मिलियन डॉलर से ज्यादा का कारोबार किया। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Maatrubhumi Trailer X Review: सलमान खान की फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स, AI विजुअल्स और VFX पर उठे सवाल)
विदेशों में मिले शानदार रिस्पॉन्स की बदौलत फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 174 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। मौजूदा रफ्तार को देखते हुए उम्मीद है कि फिल्म अगले दो दिनों में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है। 'सीन' में सूर्या एक दमदार पुलिस अधिकारी इनबराज की भूमिका निभा रहे हैं। उनका किरदार अपने स्वैग, दबंग अंदाज और अलग व्यक्तित्व के लिए जाना जाता है। फिल्म में सूर्या, नाजरिया नाजिम और नसलेन के अलावा आनंदराज, लाल, राजप्रियन, सुरेश मथियालगन और गजराज जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं।
