Salaar Box Office Collection Day 10: 2023 के आखिरी दिन सालार ने किया दमदार कलेक्शन, अब 350 करोड़ क्लब में मारेगी एंट्री

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 1, 2024, 09:59 AM IST

Salaar Box Office Collection Day 10: प्रभास की फिल्म सालार को रिलीज हुआ 10 दिन पूरे हो गए हैं। सालार ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दमदार प्रदर्शन जारी रखा है। रिलीज के दूसरे वीकेंड पर भी सालार ने बेहतरीन कलेक्शन कर लिया है। आइए इन आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

Salaar Box Office Collection Day 10: प्रभास (Prabhas) की फिल्म सालार (Salaar) को रिलीज हुआ 10 दिन पूरे हो गए हैं। सालार ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दमदार प्रदर्शन जारी रखा है। रिलीज के दूसरे वीकेंड पर भी सालार ने बेहतरीन कलेक्शन कर लिया है। बैक टू बैक फ्लॉप फिल्में देने के बाद अब सालार के साथ प्रभास को बॉक्स ऑफिस पर वापसी हो गए हैं। बॉक्स ऑफिस पर सालार ने दमदार कलेक्शन कर लिया है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी सालार ने प्रभास को एक जबरदस्त एक्शन हीरो के तौर पर दिखाया है। फिल्म रिलीज के बाद से ही दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। बॉक्स ऑफिस पर प्रभास की फिल्म कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ चुकी है, इंडिया में भी और वर्ल्डवाइड भी। फिल्म ने प्रभास को दुनियाभर में काफी फेम दिलवाया है।

End of Feed