Dunki Box Office Collection Day 12 : शाहरुख खान की फिल्म डंकी को रिलीज के बाद से ही काफी मिक्स रिव्यू मिल रहे हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब भी ठीक ठाक कलेक्शन कर रही है। शाहरुख खान की पिछली दो फिल्मों जवान और पठान की तरह डंकी को कामयाबी नहीं मिली है, हालांकि फिर भी फिल्म में औसत कलेक्शन कर लिया है। अब फिल्म की कमाई डबल डिजिट में नहीं हो रही, हालांकि फिल्म प्रभास की सालार से भी आगे चल रही है। कई लोगों का मानना है कि डंकी एक राजकुमार हिरानी के लेवल की फिल्म नहीं है। मूवी में कई जगह शाहरुख खान की एक्टिंग भी काफी औसत रही है। हालांकि कई लोगों का यह भी मानना है कि फिल्म इतनी भी बुरी नहीं है।
फिल्म की कमाई अब डबल डिजिट में भी कलेक्शन नहीं कर सकी है। आइए अब फिल्म के 12वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
डंकी ने 12वें दिन की इतनी कमाई
शाहरुख खान की फिल्म डंकी ने 12वें दिन नए साल के मौके पर अच्छी खासी कमाई कर ली है। Sacnilk इंडिया की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार 12वें दिन डंकी ने 9.05 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 196.01 करोड़ के पार चली गई है। अब मूवी जल्द ही 200 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है।
