Dunki Box Office Collection Day 11: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), तापसी पन्नू (Tapsee Pannu) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म डंकी (Dunki) को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई अब 11 दिन पूरे हो गए हैं। दूसरे वीकेंड पर राजकुमार हिरानी की फिल्म ने दमदार कलेक्शन कर लिया है। फिल्म अब इंडिया बॉक्स ऑफिस नेट पर 200 करोड़ का कलेक्शन करने वाली है। दूसरे वीकेंड पर डंकी ने अच्छा खासा कलेक्शन कर लिया है। सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की इस फिल्म को मिक्स रिव्यू मिल रहे हैं। कई लोगों को फिल्म औसत लग रही हैं तो कई लोगों का मानना है कि यह अब तक की राजकुमार हिरानी की सबसे खराब मूवी है।
फिल्म में शाहरुख खान की एक्टिंग को भी काफी बेकार बताया जा रहा है। लोगों का मानना है कि फिल्म में शाहरुख बिल्कुल सूट नहीं कर रहे हैं। हालांकि मूवी में विक्की कौशल के कैमियो की जमकर चर्चा हो रही है।
Dunki Box Office: शाहरुख की मूवी ने किया दमदार कलेक्शन
Sacnilk इंडिया की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख खान की फिल्म डंकी ने 11वें दिन 12 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। यह कलेक्शन इंडिया बॉक्स ऑफिस ने पर है। जिसके बाद अब मूवी का टोटल कलेक्शन 188.08 करोड़ हो गया है। अब जल्द ही फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली है। फिल्म नए साल वाले दिन भी अच्छा कलेक्शन कर सकती है।
