Salaar Box Office collection Day 9: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की 'सलार: पार्ट वन- सीजफायर' (
प्रभास की फिल्म 'सलार: पार्ट वन- सीजफायर' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। Sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक 9 दिनों के अंदर 'सलार' ने भारत में 329.62 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म के नौवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती अनुमान के मुताबिक इसने 12.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार 30 दिसंबर के दिन तेलुगु भाषा में 'सलार' के लिए 38.01 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी थी जबकि हिंदी भाषा में 22.84 प्रतिशत थी।
30 दिसंबर के दिन ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए बताया कि प्रभास की फिल्म 'सलार' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 550 करोड़ की कमाई की है। आंकड़ों को देखते हुए उम्मीद है कि फिल्म जल्द ही दुनिया भर में जल्द ही 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।
