Dhurandhar 2 worldwide box office day 4: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे है। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। भारत में अबतक फिल्म धुरंधर 2 ने 454.12 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस बीच धुरंधर 2 को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि फिल्म ने वर्ल्ड वाइड ऐसा गदर मचाया है कि लोग दंग रह गए हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
pic credit- instagram
धुरंधर 2 का धमाका
आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज ने पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने हिंदी फिल्मों के सिंगल-डे कलेक्शन का रिकॉर्ड तीसरी बार तोड़ा। पेड प्रीव्यू से 43 करोड़ और ओवरसीज से $2.5 मिलियन कमाए। पहले दिन 102.55 करोड़ नेट, दूसरे दिन 113 करोड़ और तीसरे दिन 115 करोड़ नेट कमाए। भारत में अब तक नेट 454 करोड़ हो चुका है। फिल्म धुरंधर 2 ने ओवरसीज में भी कमाल कर दिया है। फिल्म का ग्लोबल टोटल अब 750 करोड़ पार कर चुका है। इस मूवी ने पठान बाहुबली 2, RRR, कल्कि 2898 AD को पीछे छोड़ चुकी है। अब सिर्फ पुष्पा 2 (762 करोड़) से पीछे है।
धुरंधर 2 को प्यार दे रहे है लोग
बताते चलें कि फिल्म धुरंधऱ 2 को लोग काफी प्यार दे रहे है। बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के स्टार्स को मूवी पसंद आई है। अल्लू अर्जुन से लेकर आयुष्मान खुराना तक ने धुरंधर 2 को फुल नंबर दिए है। हालांकि कई लोग मूवी को प्रोपागेंडा बता रहे है। इस विषय पर अनुपम खेर ने अपनी चुप्पी तोड़ी थी और ट्रोल्स को तगड़ा जवाब दिया था। मालूम हो कि धुरंधर 2 में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन नजर आ रहे हैं। इन सभी ने अपनी एक्टिंग से धमाल मचा दिया है।
