Dhurandhar 2 World Wide Box office: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर सिक्का चल रहा है। इस मूवी ने ऐसा धमाका किया है कि सभी लोग दंग रह गए हैं। रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन की फिल्म 'धुरंधर 2' 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। वर्ल्डवाइड धुरंधर 2 ने तहलका मचा दिया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
pic credit-instagram
धुरंधर 2 ने मचाया तहलका
आदित्य धर की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और अब बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाल कर रही है। रणवीर सिंह अभिनीत इस फ्रैंचाइजी ने अल्लू अर्जुन और सुकुमार की हिट फिल्म पुष्पा फ्रैंचाइजी को भी पीछे छोड़ दिया है। 9 दिनों में धुरंधर 2 ने भारत में 715.72 करोड़ रुपये नेट और 854.99 करोड़ रुपये ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। विदेशों में फिल्म ने अब तक 30 मिलियन डॉलर यानी करीब 285 करोड़ रुपये कमाए हैं। अब कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 1140 करोड़ रुपये हो गया है। इस तरह धुरंधर फ्रैंचाइजी ने पुष्पा फ्रैंचाइजी के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया है। पहली फिल्म धुरंधर ने दिसंबर 2025 में रिलीज होकर दुनिया भर में 1307.35 करोड़ रुपये कमाए थे। दोनों फिल्मों को मिलाकर धुरंधर फ्रैंचाइजी ने अब तक 2447 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।
धुरंधर और इसके सीक्वल को आदित्य धर ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले ज्योति देशपांडे, लोकेश धर और आदित्य धर द्वारा प्रोड्यूस की गई है। कहानी भारतीय जासूस जस्कीरत सिंह रंगी (रणवीर सिंह) की है, जो हमजा अली माजरी के नाम से पाकिस्तान के लियारी में बालोच गैंग में घुसपैठ करता है और एक आतंकी संगठन को खत्म करने का मिशन पूरा करता है। रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त, राकेश बेदी, दानिश पांडोर, गौरव गेरा समेत कई कलाकार पहली फिल्म से ही इस सीक्वल में भी वापस लौटे हैं।
