Dhurandhar 2 Break Pathaan Record: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने अपनी फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) से बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रखा है। फिल्म धुरंधर 2 एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बना रही है। अभी हाल ही में फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर 1500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। फिल्म धुरंधर 2 की कमाई लोगों को काफी हैरान कर रही है। फिल्म धुरंधर 2 को रिलीज हुए 30 दिन से ज्यादा हो गए हैं। फिल्म धुरंधर 2 अब भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई करती दिख रही है। फिल्म धुरंधर 2 का जलवा इंडिया के साथ-साथ विदेश में भी देखने को मिल रहा है। इन सब के बीच धुरंधर 2 ने एक नया रिकॉर्ड तोड़ दिया है। (ये भी पढ़ें:'Baahubali 2' को धूल चटाने के लिए 'Dhurandhar 2' को चाहिए इतने करोड़, बन जाएगी इंडियन हाईएस्ट ग्रॉसर)
'धुरंधर 2' ने तोड़ा पठान का रिकॉर्ड
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म धुरंधर 2 का नया रिकॉर्ड है। फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने X पर बताया कि रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने यूके में लगभग £4.388 मिलियन की कमाई की है। इसने शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ के लाइफटाइम कलेक्शन £4.380 मिलियन को थोड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया है। इस रिकॉर्ड को तोड़ना काफी बड़ा माना जा रहा है। इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म धुरंधर 2 के फैंस खुशी से झूम उठे है। (ये भी पढ़ें:Dhurandhar 2 ने 'भूत बंगला' के आगे टेके घुटने, 5वें वीकेंड पर किया इतना कलेक्शन)
इंडिया में किया इतना कलेक्शन
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने विदेश के साथ-साथ इंडिया में भी गदर काट रखा है। रणवीर सिंह की फिल्म इंडिया में अब तक 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म धुरंधर 2 की इंडिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

'धुरंधर 2' ने तोड़ा पठान का रिकॉर्ड (Image Source: IMDb)
फिल्म में नजर आए ये सितारे
फिल्म धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन, संजय दत्त, राकेश बेदी और अर्जुन रामपाल समेत ये सितारे नजर आए। फिल्म धुरंधर 2 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
