Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 32: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) को लेकर खबरों में हैं। फिल्म धुरंधर 2 के कलेक्शन को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म धुरंधर 2 ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 1100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। फिल्म धुरंधर 2 की कमाई सभी को हैरान कर रही है। अब फिल्म धुरंधर 2 को रिलीज हुए 32 दिन हो गए हैं। अब फिल्म धुरंधर 2 की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। तो चलिए जानते हैं फिल्म धुरंधर 2 ने 32वें दिन कितना कलेक्शन किया है। (ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office Day 17: तीसरे शनिवार भी धुरंधर 2 का चला सिक्का, 17 वें दिन की मोटी कमाई)
'धुरंधर 2' की कमाई में आई गिरावट
एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म धुरंधर 2 की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। फिल्म धुरंधर के पांचवें हफ्ते की शुरुआत काफी धीमी रही। फिल्म धुरंधर ने शुक्रवार को लगभग 2.70 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया। सैकनिल्क के अनुसार, शनिवार को इसमें अच्छी रिकवरी हुई और अनुमानित 4.65 करोड़ रुपये कमाए। रविवार को और बढ़ोतरी हुई और करीब 5.20 करोड़ रुपये कलेक्शन रहा। इससे पांचवें वीकेंड का कुल कलेक्शन 12.55 करोड़ रुपये हो गया। लेकिन ये काफी कम माना जा रहा है। (ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Movie Review: 'घायल' हमजा बना भारत के दुश्मनों के लिए 'घातक')

'धुरंधर 2' ने 32वें दिन किया इतना कलेक्शन (Image Source: IMDb)
'भूत बंगला' खराब किया खेल
फिल्म धुरंधर 2 का कमाई पर अब ब्रेक लगता जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह अक्षय कुमार की मूवी भूत बंगला है। फिल्म भूत बंगला रिलीज होने के बाद से बड़े पर्दे पर छा गई है। फिल्म भूत बंगला ने तीन दिनों में 95 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म भूत बंगला आगे भी धुरंधर 2 की कमाई पर असर डालने वाली है।
'धुरंधर 2' में नजर आए ये स्टार्स
फिल्म धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त (Sanjay Dutt), आर माधवन (R Madhavan), अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal), सारा अर्जुन (Sara Arjun), राकेश बेदी (Rakesh Bedi) और दानिश इकबाल (Danish Iqbal) अहम रोल में है। फिल्म धुरंधर 2 की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
