Ramayana Box Office: मंडे को रणबीर-यश का धमाका, रिकॉर्डतोड़ कमाई से मेकर्स हुए मालामाल

Ramayana Box Office: रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म 'रामायण' रिलीज हो चुकी है, जिसके पांचवें दिन के आंकड़े सामने आ चुके हैं। फिल्म ने मंडे को ताबड़तोड़ कमाई कर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में लंबी छलांग मारी।

Ramayana Box Office: नितेश तिवारी डायरेक्टेड फिल्म 'रामायण' (Ramayana) दिवाली के मौके पर रिलीज हुई। 4000 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 'रामायण' को देखने दुनियाभर के लोग सिनेमाघरों में पहुंचे। सोशल मीडिया पर फिल्म की कहानी, कलाकार और विएफएक्स की जनता ने दिल छू लेने वाली तारीफ की। फिल्म ने पहले ही दिन धमाकेदार ओपनिंग कर करोड़ों कमाए लेकिन अब रिलीज के पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का आंकड़ा आसमान छू गया है। जी हाँ, फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े सामने आ चुके हैं और इसने मंडे के दिन इतिहास लिख दिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Ramayana की वीडियो बनाई तो खैर नहीं! Ranbir-Yash की फिल्म के मेकर्स ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी)

Ramayana Box Office Collection

रामायण ने पांचवें दिन बनाया रिकार्ड/फोटो क्रेडिट- यूट्यूब

रामायण ने पास किया मंडे टेस्ट

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन यानी सोमवार को अपनी अब तक की सबसे बड़ी सिंगल डे कमाई की है। सोमवार को फिल्म ने भारत में 23,911 शोज के जरिए 107.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। सिर्फ यही नहीं इससे पहले ये रिकॉर्ड रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' के नाम था, जिसने अपने पहले सोमवार को 60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। लेकिन अब रणबीर कपूर की 'रामायण' ने इस आंकड़े को काफी पीछे छोड़ दिया है। भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 413.90 करोड़ रुपये पहुंच चुका है, जबकि नेट कलेक्शन 346.35 करोड़ रुपये हो गया है। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: क्या एक्टिंग छोड़ने वाले हैं Ranbir Kapoor?)

रामायण ने विदेश में बजाय डंका

सोमवार को ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने 25 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही विदेशों में इसका टोटल ग्रॉस कलेक्शन 250 करोड़ रुपये हो गया है। अब दुनियाभर में 'रामायण' की कुल कमाई 663.90 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है। देखते ही देखते रामायण मेकर्स की चांदी-चांदी करने में सफल हो रही है। बता दें फिल्म में यश और रणबीर कपूर के अलावा साई पल्लवी, रवि दुबे, अरुण गोविल, लारा दत्ता, कुणाल कपूर, विवेक ऑबराय, रकुलप्रीत सिंह जैसे कई बड़े स्टार दिखाई दिए।

End of Feed