Ramayana Box Office Collection: दुनियाभर में बजा रणबीर कपूर की 'रामायण' का डंका, 1100 करोड़ के पार हुई कमाई

Ramayana Box Office Collection Day 9: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ रही है। वहीं 9वें दिन भी फिल्म की कमाई तारीफ के काबिल रही।

Ramayana Box Office Collection Day 9: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर, एक्ट्रेस सई पल्लवी और यश स्टारर 'रामायण' बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। 'रामायण' को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए अभी केवल 9 ही दिन हुए हैं, लेकिन इन 9 दिनों में ही मूवी ने तूफान मचा दिया है। अभी तक रणबीर कपूर की 'रामायण' कई बड़ी मूवीज का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। फिल्म ने केवल देश ही नहीं विदेशों में भी अपने नाम का परचम लहरा दिया है। चंद दिनों में ही मूवी की कमाई 1000 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है। वहीं अब हम आपको 'रामायण' के 9वें दिन की कमाई से रूबरू कराने वाले हैं, जिसे देख अच्छे-अच्छों के होश उड़ने वाले हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'जैसे खुद ही अवतार हैं'- Ramayana की लगातार आलोचना से तंग आए वरुण ग्रोवर, OG कास्ट पर साधा निशाना

Ramayana Box Office Collection: रणबीर कपूर की फिल्म ने की धाकड़ कमाई (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    रणबीर कपूर की 'रामायण' (Ramayana) ने भारत के साथ-साथ विदेशों में ऐसा धमाल मचाया है कि मूवी का कलेक्शन मात्र 9 दिनों में ही 1100 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। ऐसे में फिल्म ने 'धुरंधर' जैसी मूवीज के रिकॉर्ड ध्वस्त करने में जरा भी देर नहीं लगाई है। रणबीर कपूर की 'रामायण' ने 9वें दिन भारत में 47.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. फिल्म को 22,993 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। इसमें जहां हिंदी भाषा में मूवी ने 36.25 रुपये की कमाई हुई तो वहीं मलयालम भाषा में 'रामायण' ने 3.25 करोड़ रुपये कमाए। वहीं कन्नड़ भाषा में 3 करोड़, तमिल में 2.75 करोड़ और तेलुगू में 2.60 करोड़ रुपये की कमाई हुई। 9 दिनों में 'रामायण' की भारत में कुल कमाई 612.45 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है तो वहीं ग्रॉस कलेक्शन का आंकड़ा 732 करोड़ रुपये पहुंच गया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Baatein Dil Se Exclusive: असिस्टेंट डायरेक्टर से बाबाजी कैसे बने शोभिनव सत्य? खुद सुनाई पर्दे के पीछे की पूरी कहानी

      विदेशों में भी "रामायण' की धूम

      रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) स्टारर 'रामायण' ने विदेशों में भी जबरदस्त कमाई की है। फिल्म ने 9वें दिन 25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। जहां 9 दिनों में विदेशों में कमाई 378.50 करोड़ रुपये रहे तो वहीं वैश्विक स्तर पर फिल्म की कुल कमाई 1,110.70 करोड़ रुपये रही। 'रामायण' का कलेक्शन देख कहा जा सकता है कि रणबीर कपूर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लंबी पारी खेल सकती है।

      End of Feed