Ramayana Box Office Collection Day 20: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' (Ramayana) का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है। सोमवार के दिन फिल्म की गिरती कमाई को देखने के बाद मेकर्स ने टिकट के दाम कम कर फैन्स को बड़ा सरप्राइज दिया। खास बात यह है कि मंगलवार को 99 रुपये में 'रामायण' को बड़े परदे पर देखने का ऑफर था, जिसका फायदा इसे बॉक्स ऑफिस पर हुआ है। मंगलवार के आंकड़ों में सोमवार के मुकाबले काफी उछाल दर्ज किया गया है। तो चलिए देखते हैं 20वें रणबीर कपूर और यश की 'रामायण' ने अपने खाते में कितने रुपये जोड़े हैं।
20वें दिन 'रामायण' की कमाई में दिखा उछाल (Pic Credit: Instagram)
(टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Dharmendra को याद कर भावुक हुईं Hema Malini, बोलीं 'वह सिर्फ मेरे पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया...')
'रामायण' ने 20वें दिन दिखाया दम
ट्रैकिंग वेबसाइट सैकनिल्क ने हाल ही में नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' के 20वें दिन के अनुमानित आंकड़े साझा किए हैं। बताया जा रहा है कि 'रामायण' ने मंगलवार के दिन 17.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। सोमवार को यह आंकड़ा केवल 12.70 करोड़ रुपये था, जिसे देखकर मेकर्स की चिंता डबल हो गई थी। 20 दिनों के अंदर यह मूवी अब तक भारत में 972.95 करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रही है। वहीं दूसरी इंडिया के इसके टोटल नेट कलेक्शन की बात करें तो यह 1,162.15 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। आने वाले दिनों में उम्मीद है कि यह 1200 करोड़ रुपये के क्लब में आसानी से शामिल हो जाएगी।
(टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Critics Choice Awards 2027: हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों के बीच चमकी Ramayana, दो कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट हुई मूवी)
नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित फिल्म 'रामायण' का पहला पार्ट 5 नवंबर को रिलीज किया गया। इस मूवी को दो पार्ट्स में बनाया जा रहा है। दोनों पार्ट्स का बजट लगभग 4000 करोड़ रुपये है। पहले पार्ट को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म ने भारत के साथ-साथ विदेशी मार्किट में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पहले पार्ट का लाइफटाइम बिजनेस दुनिया भर में कितना रहता है। इस मूवी में रणबीर कपूर ने भगवान राम की भूमिका निभाई जबकि रावण का रोल यश और माता सीता के किरदार में साई पल्लवी नजर आईं। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में अपनी राय कमेंट्स के माध्यम से जरूर दें।
