Raja Shivaji Box Office: चौथे दिन Riteish Deshmukh स्टारर ने दर्ज कराई 50% की गिरावट, देखें आंकड़े

Raja Shivaji Box Office Collection Day 4: रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' (Raja Shivaji) सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल कर रही है। फिल्म की कमाई में 50% की गिरावट देखी गई है।

Raja Shivaji Box Office Collection Day 4: रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' (Raja Shivaji) 1 मई के दिन दुनिया भर में रिलीज की गई थी। क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से शानदार रिव्यू मिलने के बाद भी सोमवार को 'राजा शिवाजी' बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती दिखाई दे रही है। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) के निर्देशन में बनी 'राजा शिवाजी' के चौथ दिन के कलेक्शन में 50% की गिरावट देखने को मिली है। तो चलिए देखते हैं इस फिल्म ने सोमवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। (इसे भी पढ़ें: Thalapathy Vijay के तमिलनाडु चुनाव 2026 जीतने से गदगद हुईं प्रोड्यूसर चार्मी कौर, तृषा कृष्णन को बताया 'लकी मैस्कॉट')

Raja Shivaji Box Office

निराशाजनक रही 'राजा शिवाजी' की कमाई (Pic Credit: Instagram)

निराशाजनक रही 'राजा शिवाजी' की कमाई

Sacnilk द्वारा साझा किए गए अनुमानित आंकड़ों के मुताबिक रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' ने चौथे दिन भारत में कुल 5.60 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। इस मूवी में चौथे दिन सिनेमाघरों में केवल 21.5 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज कराई थी। खास बात यह है कि मराठी वर्जन को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला लेकिन हिंदी वर्जन को सोमवार को ज्यादा लोगों ने नहीं देखा। मेकर्स ने इस मूवी के हुए मैक्सिमम शोज रखे थे। (इसे भी पढ़ें: राम चरण की 'Peddi' से होगी 'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai' की टक्कर, वरुण स्टारर की डेट बदलने पर प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी)

रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' के मराठी वर्जन ने 1735 शो से 4.25 करोड़ रुपये कमाए। दूसरी ओर हिंदी वर्जन ने 3410 शो से कुल 1.35 करोड़ रुपये कमाए। रविवार को इस मूवी ने 12 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी और सोमवार को कलेक्शन में 53.3 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। यह मूवी अब तक 39.50 करोड़ रुपये कमा चुकी है।

End of Feed