Raid 2 Box Office Collection: 'रेड 2' ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, 9वें दिन की इतनी कमाई

  • Authored by: अभय
  • Updated May 10, 2025, 06:51 AM IST

Raid 2 Box Office Collection Day 9 Early Estimate: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) और रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की फिल्म रेड 2 (Raid 2) ने 9वें दिन कमाल कर दिया है। फिल्म रेड 2 ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है।

Raid 2 Box Office Collection Day 9 Early Estimate: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) की लीड रोल वाली फिल्म रेड 2 (Raid 2) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन किया है। अब अजय देवगन की इस फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म रेड 2 ने अपने नौवें दिन भी शानदार कमाई की। कमाई के नए आंकड़ों ने सभी को हैरान कर दिया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म रेड 2 ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्सन किया है। जिसको लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है।

Raid 2 Collection

रेड 2 ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

अजय देवगन और रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की धांसू फिल्म रेड 2 ने बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया है। फिल्म ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की है। सैकनिल्क (Sacnilk) की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले 8 दिनों में 95.75 करोड़ रुपये नेट कमाए थे, और नौवें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को करीब 5 करोड़ रुपये जोड़े। जिसके साथ अजय देवगन की फिल्म रेड 2 की कुल कमाई 100.75 करोड़ रुपये हो गई है। ये फिल्म 2025 की टॉप बॉलीवुड फिल्मों में शुमार हो गई है। कमाई के नए आंकड़ों को देखने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

End of Feed