Raid 2 Box Office Day 4: अजय देवगन की हुई बल्ले-बल्ले, रविवार की कमाई देखे उछल पड़े मेकर्स, देखें आंकड़े

Raid 2 Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'रेड 2' (Raid 2) की कमाई में रविवार के दिन अच्छा उछाल देखा गया है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 4 दिनों के अंदर ही 70 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। आइए देखें फिल्म का टोटल कलेक्शन कितना हो गया है।

Ajay Devgn's Raid 2 Box Office Collection Day 4: साल 2025 की शुरुआत में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'आजाद' भी रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कमाई ने निर्माताओं को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाया था। 'आजाद' की खराब कमाई ने अजय देवगन की रातों की नींद भी उड़ा दी थी। मगर 1 मई के दिन बड़े परदे पर दस्तक दे चुकी फिल्म 'रेड 2' (Raid 2) ने अजय देवगन के चेहरे पर एक बार फिर मुस्कान ला दी है। 'रेड 2' को रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं और इसकी कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म 100 करोड़ी होने से एक कदम दूर रह गई है। तो चलिए जानते हैं कि रविवार के दिन 'रेड 2' का कलेक्शन कितना रहा है।

Raid 2 Box office

100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होगी 'रेड 2'

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक अजय देवगन स्टारर 'रेड 2' के रविवार के कारोबार में भारी मात्रा में बढ़ोतरी देखने को मिली है। चौथे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 21 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है। रविवार की छुट्टी होने का अजय देवगन स्टारर को भरपूर फायदा मिला है। अब यह फिल्म धीरे-धीरे 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। 'रेड 2' के टोटल कलेक्शन की बात की जाए तो यह 72.31 करोड़ रुपये हो गया है।

End of Feed