Raid 2 Box Office Collection Day 17: अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर की फिल्म रेड 2 को बॉक्स ऑफिस पर आज 17 दिन पूरे हो गए हैं। इस फिल्म की कहानी को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। शुरुआत में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही थी, लेकिन अब फिल्म की कमाई में कमी आ गई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ने लगी है। आइए जानते हैं कि अजय देवगन की फिल्म ने 17वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ की कमाई की है।
Raid 2 Box Office Collection
रेड-2 में अजय देवगन के लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इस रोल से आयकर उपायुक्त अमय पटनायक की सात साल बाद वापसी हुई है। रेड सीक्वल अब अपने तीसरे वीकेंड पर है। 1 मई 2025 को रिलीज हुई रेड 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की। जिसके बाद फिल्म का कलेक्शन 142.6 करोड़ हो गया है। शनिवार की छुट्टी के कारण यह मामूली बढ़त हुई। फिल्म को वीकेंड होने का फायदा मिला है। अजय देवगन की फिल्म रेड-2 ने पहले हफ्ते में ही 92.75 करोड़ रुपए कमा लिए थे। दूसरे हफ्ते में राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 38.5 करोड़ रुपए का कारोबार किया।
इस फिल्म से होगी बॉक्स ऑफिस पर टक्कर
रेड 2 की पहले अक्षय कुमार की कानूनी ड्रामा केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग के साथ टक्कर हो रही थी। अब फिल्म की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर भूल चूक माफ के साथ होने वाली है। बता दें ये फिल्म 23 मई, 2025 को रिलीज होगी।
