Raid 2 Box Office: 150 करोड़ी होने से एक कदम दूर है अजय देवगन की फिल्म, आंकड़े देख होगी खुशी

Raid 2 Box Office Collection Day 14: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'रेड 2' (Raid 2) को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी रिलीज होने का पूरा-पूरा फायदा उठाया है। अब यह 150 करोड़ी होने की ओर बढ़ रही है।

Raid 2 Box Office Collection Day 14: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'रेड 2' (Raid 2) 1 मई के दिन रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन ही डबल डिजिट में ओपनिंग लेकर निर्माताओं को खुश कर दिया था। सिनेमाघरों में 'रेड 2' को दस्तक दिए हुए 14 दिन हो गए हैं और यह वीक डेज में भी तारीफ लायक कमाई कर रही है। राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी इस मूवी में अजय देवगन को एक बार फिर इनकम टैक्स ऑफिस अमय पटनायक के रूप में देखना फैन्स के लिए बड़ा सरप्राइज रहा। आइए देखें यह मूवी 14 दिनों में अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रही है।

Ajay Devgn's Starrer Raid 2

150 करोड़ रुपये के क्लब में जल्द शामिल होगी 'रेड 2'

अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' ने वीक डेज बहू खूब धमाल मचाया हुआ है। Sacnilk द्वारा साझा किए गए अनुमानित आंकड़ों के अनुसार 'रेड 2' ने बुधवार के दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 3.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अब तक यह मूवी 133.45 करोड़ रुपये की कमाई 14 दिनों में कर पाई है। दिलचस्प बात यह है कि 'रेड 2' अपना बजट निकालने में सफल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'रेड 2' को बनाने में 120 करोड़ रुपये का खर्च आया था।

End of Feed