Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Distribution Deal: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वरुण धवन की इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म है जवानी तो इश्क होना है का धांसू पोस्टर रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। अब इन सब के बाद फिल्म है जवानी तो इश्क होना है से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है। खबर है कि फिल्म के प्रोडक्शन हाउस टिप्स फिल्म्स (Tips Films) ने इस मूवी के पैन इंडिया डिस्ट्रीब्यूशन के लिए देश की दो सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन पीवीआर इनॉक्स (PVR INOX) और सिनेमापोलिस (Cinepolis) के साथ पार्टनरशिप कर ली है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है। (ये भी पढ़ें: Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: वरुण धवन की मूवी में डांस का तड़का लगाएंगी कृति सेनन, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा धमाल)
'है जवानी तो इश्क होना है'की डिस्ट्रीब्यूशन डील में आया नया अपडेट (Image Source: Varun Dhawan Instagram)
डिस्ट्रीब्यूशन को लेकर आई बड़ी खबर
वरुण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़ी एक खबर है। Bollywood Hungama की रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र ने बताया कि इस दौर में जब कई फिल्मों एक साथ रिलीज हो रही है तब नेशनल मल्टीप्लेक्स चेन्स के साथ पार्टनरशिप करना एक मास्टरस्ट्रोक साबित साबित होगा। इससे डेविड धवन की इस कॉमेडी फिल्म को फायदा मिलेगा। कुछ प्रमुख टेरिटरी में ये मल्टीप्लेक्स खुद फिल्म रिलीज करेंगे, जबकि ट्रेडिशनल मार्केट्स में TIPS FILMS पुराने डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ टाई-अप करके सेल्फ-रिलीज करेगी।' (ये भी पढ़ें: 'पर्सनल अटैक नहीं करना चाहिए' अर्जुन कपूर की ट्रोलिंग पर वरुण धवन ने तोड़ी चुप्पी)
फिल्म को मिलेगा फायदा
सूत्र ने आगे बताया कि मल्टीप्लेक्स चेन्स ने ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की डिस्ट्रीब्यूशन इस शर्त पर सिक्योर की है कि वे अपनी प्रॉपर्टीज पर फिल्म को एक सर्टेन नंबर में शोज देंगे। हालांकि इंडस्ट्री में कुछ लोग इसे एग्जिबिटर्स द्वारा डिस्ट्रीब्यूशन को कॉन्फ्लिक्ट ऑफ इंटरेस्ट का क्लासिक केस बता रहे हैं, तो कुछ इसे बिजनेस में ‘सर्वाइवल ऑफ द फिटेस्ट’ का मॉडल कह रहे हैं। फिलहाल ये रमेश तौरानी का बहुत सोच-समझकर किया गया मूव लग रहा है, जिससे इस कॉमिक कैपर की रिलीज को सुरक्षित रखा जा सके।'है जवानी तो इश्क होना है'की डिस्ट्रीब्यूशन डील में आया नया अपडेट (Image Source: Varun Dhawan Instagram)
कब रिलीज होगी फिल्म
वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ 22 मई 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है और इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर ‘चांद मेरा दिल’ के साथ टक्कर होगी। ‘है जवानी तो इश्क होना है’ से जुड़ी इस खबर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
