बॉक्स ऑफिस

4th-डे Bhooth Bangla की कमाई में 68% की गिरावट, निकल गई Akshay Kumar की हवा

'Bhooth Bangla' Box office: अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' को दर्शक पसंद कर रहे हैं। यह मूवी दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार चुकी है। आइए देखें फिल्म की टोटल कमाई कितनी हुई है।

Image

Akshay Kumar Bhooth Bangla Box Office Day 4 (Image Source: Movie Poster)

'Bhooth Bangla' Box office: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी मूवी 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) 17 अप्रैल को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज की गई। फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकन की ओर से 'भूत बंगला' को शानदार रिव्यू मिले हैं। मेकर्स ने फिल्म का पेड प्रीव्यू भी रखा था। पेड प्रीव्यू के कलेक्शन को जोड़ने के बाद अक्षय कुमार (Akshay Kumar) स्टारर ने ओपनिंग डे पर 15 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था। शानदार ओपनिंग वीकेंड के बाद सोमवार को 'भूत बंगला' की कमाई में थोड़ी गिरावट देखी गई है। तो चलिए देखते हैं यह मूवी अब तक कितने करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रही है।

सोमवार क 'भूत बंगला' ने दर्ज कराई गिरावट...

प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' ने सोमवार को केवल 6.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। दिलचस्प बात यह है कि दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाओं और आईपीएल के जबरदस्त क्रेज के बाद भी यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई करने में लगी हुई है। वहीं दूसरी ओर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर यह मूवी 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही है। (इसे भी पढ़ें: Aneet Padda के दादा का हुआ निधन, 'सैयारा' एक्ट्रेस ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट)

यहां देखिए 'भूत बंगला' के हर दिन का कलेक्शन...

DayBhooth Bangla Box Office Collection
दिन 0 (पेड प्रीव्यू)3.75 करोड़
दिन 112.25 करोड़
दिन 219 करोड़
दिन 323 करोड़
दिन 46.75 करोड़
Akshay Kumar's Bhooth Bangla

Akshay Kumar's Bhooth Bangla

ग्लोबर मार्किट की बात करें तो प्रियदर्शन की इस मूवी ने कुल कमाई में 2.50 करोड़ रुपये और जोड़ लिए हैं। वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब बढ़कर 29 करोड़ रुपये हो गया है। इंडिया में यह मूवी 77.34 करोड़ रुपये और दुनिया भर में 106.34 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही है। (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह स्टारर के लिए फाइनल हुई 150 करोड़ की डील, जानिए कब और कहां होगी स्ट्रीम)

बजट निकालने से थोड़ी दूर है 'भूत बंगला'

अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' में वामिका गब्बी अहम रोल में हैं। इस मूवी में तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव और असरानी सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई दिए। निर्माताओं ने इस मूवी को बनाने में 120 करोड़ रुपये खर्च किए थे। दुनिया भर में यह मूवी 106 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article