Pushpa 2 Hindi Box Office: 3rd वीकेंड में 700 करोड़ी होने से चूक गई पुष्पा 2, जानिए अल्लू अर्जुन ने कूटे कितने रुपये

Pushpa 2 Hindi Box Office: अभिनेता अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की सुपरहिट फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) हिन्दी सिनेमाघरों में लगातार अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म पुष्पा 2 हिन्दी ने तीसरे वीकेंड में भी झंडे गाड़ते हुए अपने खाते में 60 करोड़ रुपये जोड़े हैं। इसी के साथ इसकी अब तक की कुल कमाई 692 करोड़ के पार निकल गई है।

Pushpa 2 Hindi Box Office: साउथ कलाकार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की हालिया रिलीज फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) हिन्दी सिनेमाघरों में लगातार धमाल चमा रही है। फिल्म पुष्पा 2 हिन्दी ने बीते वीकेंड रिलीज हुई फिल्मों को पटखनी देते हुए अपने खाते में 60 करोड़ रुपये जोड़े हैं, जो ट्रेड पंडितों के लिए चौंका रहा है। तीसरे वीकेंड में भी अल्लू अर्जुन की मूवी को जिस तरह का प्यार मिल रहा है, वो दिखाता है कि दर्शक अब तक पुष्पा के लिए पागल हैं। तीसरे वीकेंड पर 60 करोड़ कमाने वाली पुष्पा 2 (Pushpa 2 Hindi Box Office) हिन्दी अब 692 करोड़ के पार निकल गई है। आइए आपको फिल्म पुष्पा 2 हिन्दी द्वारा हर हफ्ते की कमाई बताते हैं...

Allu Arjun Pushpa 2 box office

With no major releases around, and festive season coming up, ‘Pushpa 2’ is expected to continue its domination at the box office.

पहले हफ्ते में: 433.50 करोड़ रुपये

दूसरे हफ्ते में: 199 करोड़ रुपये

तीसरे वीकेंड में: 60 करोड़ रुपये

कुल कमाई: 692.50 करोड़ रुपये

अगर तीसरे वीकेंड की बात करें तो पुष्पा 2 हिन्दी ने शुक्रवार को 12.50 करोड़ रुपये, शनिवार को 20.50 करोड़ रुपये और रविवार को 27 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म की कमाई में लगातार आई उछाल देखने के बाद ट्रेड पंडित मान रहे हैं कि क्रिसमस के मौके से शुरू हो रहे फेस्टिव सीजन पर भी पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर छायी रहेगी।

End of Feed