Pushpa 2 VS Jawan Advance Booking: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की नई फिल्म पुष्पा 2 सिनेमाघरों में कदम रख चुकी है। फिल्म पुष्पा 2 ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाना शुरू कर दिया है। ट्रेड पंडितों की मानें तो पुष्पा 2 पहले दिन कई सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी और नए कीर्तिमानों को अपने नाम करेगी। अगर फिल्म पुष्पा 2 द्वारा तोड़ने वाले रिकॉर्ड्स की बात करें तो ये सिलसिला एडवांस बुकिंग से ही शुरू हो गया है। फिल्म पुष्पा 2 हिन्दी ने एडवांस बुकिंग के जरिए 28 करोड़ रुपये खाते में जोड़े और ऐसी दूसरी फिल्म बन गई, जिसने एडवांस बुकिंग से इतनी कमाई की है। (इसे भी पढ़ें: Pushpa 2 Movie Review And Rating LIVE: शाहरुख खान की 'जवान' को एडवांस बुकिंग के मामले में धूल नहीं चटा पायी अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2')
शाहरुख खान की जवान को नहीं पछाड़ पायी पुष्पा 2 हिन्दी
अभिनेता अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने भले ही एडवांस बुकिंग के जरिए 28 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़े हो लेकिन यह शाहरुख खान की जवान को पछाड़ने में नाकामयाब रही है। फिल्म जवान ने एडवांस बुकिंग के जरिए अपने खाते में 28.70 करोड़ रुपये जोड़े थे और इस लिस्ट में पहले पायदान पर कब्जा जमाया था। पुष्पा 2 हिन्दी इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। आइए आपको एडवांस बुकिंग से सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्मों के नाम बताते है:
जवान: 28.75 करोड़ रुपये
पुष्पा 2: 28 करोड़ रुपये
केजीएफ 2: 26 करोड़ रुपये
पठान: 24.25 करोड़ रुपये
एनिमल: 23 करोड़ रुपये
भले ही पुष्पा 2 हिन्दी एडवांस बुकिंग के आंकड़ों में शाहरुख खान की जवान को न पछाड़ पायी हो लेकिन ट्रेड पंडित मान रहे हैं कि यह मूवी पहले दिन की कमाई के मामले में किंग खान को जरूर पछाड़ देगी। पुष्पा 2 की अगर वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो वो रिकॉर्डतोड़ रहने वाली है। खबरों की मानें तो फिल्म पुष्पा 2 वर्ल्डवाइड 250 करोड़ रुपये कमाकर सारे रिकॉर्ड्स धराशायी कर देगी।
