Pushpa 2 Box Office Collection: वरुण धवन की Baby John का दम तोड़ रही है पुष्पा 2, किया इतना कलेक्शन

Pushpa 2 Box Office Collection Day 25: पुष्पा 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगातार बढ़ता जा रहा है। रिलीज के बाद अपने चौथे रविवार को भी अल्लू अर्जुन स्टारर ने जबरदस्त कमाई कर ली है। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर अभी तक सुर्खियां बनी हुई हैं। यहां इसपर एक नजर डालते हैं।

Pushpa 2 Box Office Collection Day 25: सुकुमार के निर्देशन में बनी पुष्पा 2 का बॉक्स ऑफिस पर कमाल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल-स्टारर पुष्पा 2: द रूल (Pushpa 2: The Rule) को रिलीज हुए लगभग 1 महीना होने वाला है। अभी भी फिल्म डबल डिजिट में कमाई कर रही है। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने अपने चौथे हफ्ते के बाद अब भारत में ₹1157.35 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। इसी हफ्ते क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई वरुण धवन की एक्शन-ड्रामा बेबी जॉन (Baby John) की हवा टाइट हो गई है। बॉक्स ऑफिस पर बेबी जॉन बुरी तरह फेल होती दिख रही है। वहीं दूसरी ओर पुष्पा 2 अभी भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। यहां मूवी के चौथे रविवार यानी 25वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- 'बेशक दूसरी औरतें मुझे आकर्षिक करती हों..' श्रीदेवी की मौत के सालों बाद बोनी कपूर ने दिया ऐसा बयान, हैरान रह गए लोग

Baby John Box Office Collection Day 3

Baby John Box Office Collection Day 3

25वें दिन Pushpa 2 ने किया इतना कलेक्शन

सैकनिल्क इंडिया की रिपोर्ट है कि पुष्पा 2: द रूल ने अपने चौथे रविवार को ₹16 करोड़ की कमाई कर ली है। जिससे 25 दिनों में भारत में फिल्म का टोटल कलेक्शन ₹1157.35 करोड़ हो गया है। फ़िल्म ने शुक्रवार को फिल्म ने 8.75 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद शनिवार को कलेक्शन में 42% की बढ़ोतरी हुई और फिल्म ने ₹12.5 करोड़ का कलेक्शन किया।

End of Feed