बॉक्स ऑफिस

Peddi Vs HJTIHH Box Office Collection: 'पेड्डी' के सामने फुस्स हुई वरुण धवन की फिल्म, कमजोर रही 'बंदर' की ओपनिंग

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 6, 2026, 07:31 AM IST

Peddi Vs HJTIHH Vs Bandar Box Office Collection: एक्टर राम चरण की फिल्म पेड्डी ने बॉक्स ऑफिस पर अपने दो दिन पूरे कर लिए हैं, तो वहीं 'बंदर' और 'जवानी तो इश्क होना है' की पहले दिन की कलेक्शन रिपोर्ट...

Image

फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट (Image Source: IMDb)

Peddi Vs Hai Jawani To Ishq Hona Hai Vs Bandar Box Office Collection: बड़े पर्दे पर इन दिनों धमाल मच रहा है। इन दिनों एक नहीं बल्कि 3 तीनों फिल्मों का मुकाबला देखने को मिल रहा है। पहली राम चरण की फिल्म पेड्डी है, तो वहीं दूसरी फिल्म का नाम है 'जवानी तो इश्क होना है'। इसके अलावा बॉबी देओल भी अपनी फिल्म बंदर लेकर बड़े पर्दे पर आ गए हैं। फिल्म बंदर और है जवानी तो इश्क होना है ने बॉक्स ऑफिस पर अपना पहला दिन पूरा कर लिया है, तो वहीं राम चरण की फिल्म पेड्डी को रिलीज हुए दो दिन हो गए हैं। तो चलिए जानते हैं इन फिल्मों की कमाई के नए आंकड़े, जो सबको हैरान कर रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Peddi box office Day 1: ओपनिंग डे पर राम चरण स्टारर ने मारी सेंचुरी, इतने करोड़ पहुंचा आंकड़ा)

'पेड्डी' ने दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

एक्टर राम चरण की फिल्म पेड्डी ने बॉक्स ऑफिस पर दो दिन पूरे कर लिए हैं। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। पहले दिन फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक राम चरण की फिल्म पेड्डी ने दूसरे दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 26.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म की इंडिया में कुल कमाई 96.40 करोड़ रुपये हो गई है। तो वहीं दुनियाभर में फिल्म का कलेक्शन 150.49 करोड़ रुपये हो गया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: HJTIHH Box office Prediction Day 1: डबल डिजिट में होगी वरुण धवन स्टारर की कमाई, देखें आंकड़े)

'है जवानी तो इश्क होना है' का पहले दिन का कलेक्शन

एक्टर वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है को रिलीज हुए 1 दिन हो गए हैं। Sacnilk की खबर के अनुसार वरुण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म की कमाई ये आंकड़े अभी अनुमानित हैं।

पहले दिन कमजोर पड़ी 'बंदर'

एक्टर बॉबी देओल की फिल्म बंदर को भी रिलीज हुए 1 दिन हो गया है। फिल्म बंदर की खूब तारीफ हो रही थी, लेकिन कमाई पर इसका कोई असर देखने को नहीं मिला। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म बंदर ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर महज 50 लाख रुपये कमाए हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article