बॉक्स ऑफिस

HJTIHH Box office Prediction Day 1: डबल डिजिट में होगी वरुण धवन स्टारर की कमाई, देखें आंकड़े

HJTIHH Box office Prediction Day 1: वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं कि यह पहले दिन शानदार ओपनिंग लेगी।

Image

इतने करोड़ की ओपनिंग लेगी 'है जवानी तो इश्क होना है' (Pic Credit: Instagram)

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box office Prediction Day 1: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai) 5 जून को रिलीज हो गई है। ट्रेलर और गानों को मिल रहे रिस्पांस को देखने के बाद लग रहा था कि दर्शक इस रोमांटिक-कॉमेडी मूवी को देखने के लिए बेताब हैं। इस मूवी में वरुण धवन के अपोजिट मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े को कास्ट किया गया है। तीनों एक्टर्स की केमिस्ट्री एक-दूसरे के साथ देखने में तो काफी जबरदस्त लग रही है। इस मूवी को लेकर जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक 'है जवानी तो इश्क होना है' ओपनिंग डे पर डबल डिजिट में कलेक्शन कर सकती है। (इसे भी पढ़ें: Baatein Dil Se Podacast: Dharmendra के निधन के बाद ऐसा हो गया है Bobby Deol का हाल, 'बंदर' एक्टर ने खोला राज)

इतने करोड़ की ओपनिंग लेगी 'है जवानी तो इश्क होना है'

डेविड धवन के निर्देशन में बनी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक यह पहले दिन 8 से 10 करोड़ रुपये की ओपनिंग ले सकती है। ग्लोबल मार्किट में यह आंकड़ा 10 करोड़ रुपये के पार जाने की पूरी उम्मीद है। उम्मीद की जा रही है कि शुक्रवार के दिन शाम के शोज में दर्शकों की बड़ी भीड़ फिल्म को देखने जा सकती है। (इसे भी पढ़ें: Peddi box office Day 1: ओपनिंग डे पर राम चरण स्टारर ने मारी सेंचुरी, इतने करोड़ पहुंचा आंकड़ा)

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Clash With Bandar

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Clash With Bandar

'बंदर' से हो रहा है 'है जवानी तो इश्क होना है' का क्लैश

अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' भी आज ही दिन यानी 5 जून को रिलीज होने वाली है। इस मूवी को लेकर लोगों के अंदर काफी बज देखने को मिल रहा है। 'बंदर' के रिलीज होने से वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की कमाई पर काफी असर पड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर इस समय राम चरण और जान्हवी कपूर की फिल्म 'पेड्डी' पहले से ही सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 'बंदर' और 'है जवानी तो इश्क होना है' में से कौन सी मूवी बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारने में सफल रहती है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article