बॉक्स ऑफिस

Peddi VS HJTIHH BO Collection: वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के पार पहुंची 'पेड्डी', तीसरे दिन पस्त हुई वरुण धवन की फिल्म

Peddi Vs Hai Jawani To Ishq Hona Hai BO Collection: तेलुगू सुपरस्टार राम चरण की फिल्म "पेड्डी' की धाकड़ कमाई जहां एक तरफ जारी है। वहीं वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है' संघर्ष कर रही है।

Image

है जवानी तो इश्क होना है वर्सेज पेड्डी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Peddi Vs Hai Jawani To Ishq Hona Hai BO Collection: तेलुगू सुपरस्टार राम चरण की फिल्म "पेड्डी' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। रामचरण और जाह्नवी कपूर स्टारर 'पेड्डी' (Peddi) ने आते ही सिनेमाघरों में तूफान मचाना शुरू कर दिया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी धूम मचाई हुई है कि आए दिन फिल्म तगड़ी कमाई करती नजर आ रही है। वहीं दूसरी ओर वरुण धवन की मूवी 'है जवानी तो इश्क होना है' (Hai Jawani To Ishq Hona Hai) भी रिलीज हो चुकी है। लेकिन फिल्म की ओपनिंग तो बेहद धीमी रही ही, साथ ही रविवार के दिन भी वरुण धवन की ये मूवी खास कमाल नहीं दिखा पाई। वहीं इस आर्टिकल में हम आपको दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से रूबरू कराएंगे। यह भी पढ़ें: 'ना कहने की हिम्मत रखो', Peddi में Janhvi kapoor के बोल्ड सीन्स पर भड़कीं अनु अग्रवाल, एक्ट्रेस को ही घेरा?

पेड्डी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

राम चरण (Ram Charan) और जाह्नवी कपूर की 'पेड्डी' (Peddi) मूवी की बात करें तो फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो 'पेड्डी' मूवी ने बीते रविवार को 31.90 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने 9,068 शोज के साथ ये धाकड़ कलेक्शन किया। ऐसे में 'पेड्डी' का नेट कलेक्शन भारत में 157.15 करोड़ रुपये हो चुका है। वहीं ग्रॉस कलेक्शन फिल्म का 187.02 करोड़ रुपये है। दूसरी ओर वर्ल्डवाइड 'पेड्डी' ने बीते रविवार को 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे वैश्विक स्तर पर फिल्म की कुल कमाई 233.02 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है। यह भी पढ़ें: Peddi Vs HJTIHH BO Collection: इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ी हुई 'पेड्डी', वरुण धवन की फिल्म निकली हवा

    'है जवानी तो इश्क होना है' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    जहां एक तरफ राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। वहीं दूसरी ओर 'है जवानी तो इश्क होना है' (Hai Jawani To Ishq Hona Hai) मूवी पस्त नजर आ रही है। तीन दिन में फिल्म की कुल कमाई का आंकड़ा महज 24 करोड़ रुपये ही हो पाया है। वहीं वैश्विक स्तर पर फिल्म ने तीन दिनों में कुल 37.30 करोड़ रुपये कमाए हैं। खबरों की मानें तो 'है जवानी तो इश्क होना है' मूवी ने बीते रविवार 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। सिनेमाघरों में फिल्म की ऑक्युपेंसी 21 प्रतिशत दर्ज की गई थी।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article