Peddi Vs Hai Jawani to Ishq Hona Hai Box Office Collection: साउथ के जाने-माने स्टार राम चरण (Ram Charan) की फिल्म पेड्डी (Peddi) ने रिलीज होने के बाद से धमाल मचा रखा है। फिल्म पेड्डी की कमाई को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। फिल्म ने भी हाल ही में दुनियाभर में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई कर ली है। अब राम चरण की फिल्म पेड्डी को रिलीज हुए 3 दिन पूरे हो गए हैं। जिसके बाद फिल्म पेड्डी की कमाई को लेकर नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। तो चलिए फिल्म पेड्डी ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Peddi Vs HJTIHH Box Office Collection: 'पेड्डी' के सामने फुस्स हुई वरुण धवन की फिल्म, कमजोर रही 'बंदर' की ओपनिंग)
'पेड्डी' ने पार किया ये आंकड़ा
एक्टर राम चरण की फिल्म पेड्डी एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर खबरों में आ गई है। फिल्म पेड्डी की कमाई के आंकड़ों ने सभी को हैरान कर दिया है। फिल्म पेड्डी ने बॉक्स ऑफिस पर अपने तीन दिन पूरे कर लिए हैं। फिल्म पेड्डी तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई करती नजर आ रही है। Sacnilk की खबर के मुताबिक राम चरण की फिल्म पेड्डी ने 34.58 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ इंडिया में फिल्म की कुल कमाई 125.25 करोड़ रुपये हो गई है। दुनियाभर में फिल्म की कमाई का आंकड़ा अब 191.07 करोड़ रुपये हो गया है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित हैं। असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Peddi box office Day 1: ओपनिंग डे पर राम चरण स्टारर ने मारी सेंचुरी, इतने करोड़ पहुंचा आंकड़ा)
इन फिल्मों से मिल रही है टक्कर
राम चरण की फिल्म पेड्डी को बॉलीवुड की मूवी है जवानी तो इश्क होना है और 'बंदर' से मिल रही है। वरुण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है को रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं। फिल्म है जवानी तो इश्क होना है ने दूसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये का अनुमानित कलेक्शन किया है, तो वहीं फिल्म बंदर का दूसरे दिन का कलेक्शन 95 लाख रुपये कमाए हैं। फिल्म है जवानी तो इश्क होना है ने दो दिनों में 14.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
