बॉक्स ऑफिस

Bandar Box office Day 4: बॉबी देओल स्टारर का हुआ बुरा हाल, निराशाजनक रही कमाई

Bandar Box office Day 4: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल देखने को मिल रहा है। इस मूवी की कमाई अब लाखों में रह गई है।

Image

'बंदर' की कमाई रही निराशाजनक (Pic Credit: Instagram)

Bandar Box office collection Day 4: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) की फिल्म 'बंदर' (Bandar) 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। 'बदंर' में बॉबी देओल की एक्टिंग की दर्शकों ने जमकर तारीफ की। क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से पॉजिटिव रिस्पांस मिलने के बाद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से ही स्ट्रगल कर रही है। ओपनिंग वीकेंड में फिल्म 'बंदर' ने करोड़ों रुपये का कलेक्शन किया था लेकिन सोमवार आते ही मेकर्स की चिंता डबल हो गई है। वीक डे में अब इस मूवी की कमाई करोड़ों से गिरकर लाखों में रह गई है। आइए देखते हैं यह फिल्म 4 दिनों में कितने करोड़ रुपये कमा पाई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Mammootty और आर माधवन सहित इन सेलेब्स को पद्म पुरस्कारों से किया जाएगा सम्मानित, सतीश शाह को मरणोपरांत मिलेगा सम्मान)

'बंदर' की कमाई देख बढ़ी मेकर्स की चिंता

Sacnilk द्वारा साझा किए गए अनुमानित आकंड़ों के मुताबिक बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' ने चौथे दिन यानी सोमवार को केवल 24 लाख रुपये का कारोबार किया है। पहले दिन फिल्म ने 50 लाख रुपये कमाए थे। शनिवार को 95 लाख और रविवार को 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन 'बंदर' ने किया था। भारत में अब तक इस फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 3.22 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन 2.69 करोड़ हो गया है। ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह मूवी फ्लॉप साबित हुई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: HJTIHH Box Office Day 4: मंडे टेस्ट पास नहीं कर पाई वरुण धवन की फिल्म, धड़ाम से गिरी कमाई)

Bobby Deol's Bandar

Bobby Deol's Bandar

जानिए क्या है फिल्म 'बंदर' की कहानी?

सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी द्वारा लिखी गई फिल्म 'बंदर' को अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है। बॉबी देओल की यह क्राइम थ्रिलर रियल लाइफ की एक घटना पर आधारित है। फिल्म की कहानी समर (बॉबी देओल) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक सिंगर-एक्टर है और जिसका करियर ढलान पर है। तभी उसकी लाइफ में एक भयंकर मोड़ आता है। समर पर उसकी एक्स-गर्लफ्रेंड गायत्री (सपना पब्बी) रेप की शिकायत दर्ज कराती है और उसे अचानक अरेस्ट कर लिया जाता है। इसके बाद कानूनी उठा-पटक का दौर शुरू होता है, जिसमें समर को 'बंदर' कहा जाता है। इस फिल्म में सबा आजाद, राज बी शेट्टी, जितेंद्र जोशी, रिद्धि सेन, इंद्रजीत सुकुमारन और नागेश भोंसले सहित कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article