They Call Him OG Box office Day 3: दिन ब दिन घटती जा रही है पवन कल्याण की मूवी की कमाई, तीसरे दिन किया इतना कलेक्शन

They Call Him OG Box office Day 3: साउथ के सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म दे कॉल हिम ओजी हाल ही में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। इस मूवी में पवन के साथ इमरान हाशमी भी नजर आ रहे हैं। दोनों ने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया। हालांकि दिन ब दिन फिल्म की कमाई घटती जा रही है।

They Call Him OG Box office Day 3: टॉलीवुड के 'पावर स्‍टार' पवन कल्याण और इमरान हाशमी फिल्म की 'दे कॉल हिम ओजी' ने गुरुवार को धमाकेदार ओपनिंग की। इमरान हाशमी और पवन कल्याण की मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। पहले दिन की कमाई को देखकर ऐसा लग रहा था कि ये मूवी सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी लेकिन अब जो आंकड़े सामने आ रहे हैं उन्हें देखकर लोग और मेकर्स निराश हो गए हैं। पवन कल्याण और इमरान हाशमी की फिल्म ने तीसरे दिन इतना कलेक्शन किया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

they call him og box office

Pic Credit- They Call him OG Poster (Twitter)

दे कॉल हिम ओजी ने तीसरे दिन की इतनी कमाई

सैकनिल्क के शुरुआती अनुमान के मुताबिक, 'दे कॉल हिम ओजी' ने तीसरे दिन भारत में 18.50 करोड़ रुपये कमाए। यह पिछले दिन की कमाई 18.75 करोड़ से थोड़ा कम है, लेकिन थिएटर्स में अच्छी भीड़ रही। शनिवार को तेलुगु दर्शकों में कुल ऑक्यूपेंसी 42.08% रही। तीसरे दिन सुबह के शो में 30.69% ऑक्यूपेंसी थी, जो दोपहर में 47.34% हो गई और शाम के शो में 48.20% तक पहुंची। दे कॉल हिम ओजी के तमिल वर्जन ने तीसरे दिन कुल 15.57% ऑक्यूपेंसी दर्ज की। सुबह के तमिल शो में 13.31% दर्शक आए, जो दोपहर में थोड़ा बढ़कर 18.83% हो गया, लेकिन शाम के शो में फिर से 14.58% तक गिर गया। दूसरी ओर, ओजी के हिंदी वर्जन की ऑक्यूपेंसी सबसे कम रही। तीसरे दिन हिंदी में कुल ऑक्यूपेंसी सिर्फ 8.07% थी। सुबह के 2 डी शो में 6.23% दर्शक आए, दोपहर में यह थोड़ा बढ़कर 9.09% हुआ, और शाम के शो में 8.88% पर रहा। जानकारों का ये मानना है कि रविवार को फिल्म की कमाई में भारी उछाल देखने को मिल सकता है। मूवी हिंदी बेल्ट में और अच्छा परफॉर्म कर सकती है।

End of Feed