Nayyi Navelli vs Prahaar BO Collection: 'डायन' बन यामी गौतम ने की धाकड़ ओपनिंग, 'प्रहार' को मिली मात

Nayyi Navelli vs Prahaar Box Office Collection: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस यामी गौतम की 'नई नवेली' और राजकुमार राव की 'प्रहार' बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे चुकी है। हालांकि दोनों ही फिल्मों का हाल ज्यादा खास नहीं दिखा।

Nayyi Navelli vs Prahaar Box Office Collection: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस यामी गौतम की 'नई नवेली' और राजकुमार राव व वामिका गब्बी की 'प्रहार' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। यामी गौतम जहां अपनी लेटेस्ट मूवी में डायन के किरदार में नजर आईं। वहीं दूसरी ओर राजकुमार राव ने 'प्रहार: द उज्जवल निकम स्टोरी' में मशहूर वकील उज्जवल निकम का किरदार अदा किया है। हालांकि दोनों ही फिल्मों का हाल बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा खास नजर नहीं आया। यूं तो 'नई नवेली' और 'प्रहार' की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत काफी सुस्त रही, लेकिन इस बार यामी गौतम बाजी मारकर आगे निकल गई हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं दोनों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर- टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ranabaali BO Collection Day 1: रश्मिका-विजय की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खोला खाता, डबल डिजिट में की कमाई

Nayyi Navelli vs Prahaar: पहले दिन ऐसा रहा नई नवेली और प्रहाल का हाल (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    यामी गौतम (Yami Gautam) की 'नई नवेली' ने पहले दिन 3.25 करोड़ रुपये के साथ भारत में अपना खाता खोला है। हालांकि फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 3.83 करोड़ रुपये रहा। मूवी ने विदेशों में 75 लाख रुपये की कमाई की है, जिससे वैश्विक स्तर पर 'नई नवेली' (Nayyi Navelli) के कलेक्खन का आंकड़ा 4.58 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। यामी गौतम की 'नई नवेली' को 6,281 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। वहीं पहले दिन सिनेमाहॉल में दर्शकों की संख्या करीब 15.08 प्रतिशत दर्ज की गई है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Nayii Naveli Review: नो हॉरर, जस्ट लिटिल-लिटिल कॉमेडी

    End of Feed