Nawazuddin Siddiqui खुद को मानते हैं सबसे बदसूरत, बोले- क्यूं आ गए फिल्म इंडस्ट्री में इतनी गंदी शक्ल लेके

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी इंडस्ट्री के वर्स्टाइल एक्टर्स में से एक हैं। एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि उन्हें रंग की वजह से समाज में काफी भेदभाव मिला है। एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में खुद को सबसे बदसूरत बताया है। उन्होंने कहा कि मुझे तो खुद लगता है कि मैं इंडस्ट्री में क्यों आ गया।

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) ने अपने काम से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई हैं। एक्टर अपने बयानों को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। एक्टर अपने हर कैरेक्टर को बखूबी से पर्दे पर निभाते हैं। उन्होंने गैंग्स ऑफ वासेपुर, द लंच बॉक्स, कहानी और सेक्रेड गेम्स जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है। एक्टर इन दिनों अपनी फिल्म रौतू की रात के प्रमोशन में बिजी है। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में खुद को इंडस्ट्री का सबसे बदसूरत एक्टर बताया है। एक्टर ने अपने लुक्स को लेकर भी खुलकर बात की। एक्टर ने बताया कि उन्हें सामाज में रंग और लुक्स की वजह से काफी भेदभाव सहना पड़ा है।

End of Feed