Munjya Box Office Collection Day 25: शरवरी वाघ, अभय वर्मा (Abhay Verma) और मोना सिंह (Mona Singh) की फिल्म मुंज्या (Munjya) ने सभी को चौंका कर रख दिया है। फिल्म ने दर्शकों के दिल में जगह बना ली है। बॉक्स ऑफिस पर धीमी पर मजबूर शुरुआत करने के बाद अब फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। वर्ल्डवाइड पहले ही मूवी का कलेक्शन 100 करोड़ के पार जा चुका है। फिल्म को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स और वर्ल्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी का फायदा पहुंचा है।
मूवी ने कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म चंदू चैम्पियन और जाह्नवी कपूर व राजकुमार राव की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही को भी कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। फिल्म मुंज्या ने साबित कर दिया है कि बॉक्स ऑफिस सफलता के लिए स्टार पॉवर से ज्यादा मूवी क्वालिटी मैटर करती है। आइए अब फिल्म के 25वें दिन के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
25वें दिन मुंज्या ने किया इतना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क इंडिया की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार 25वें दिन मुंज्या ने 0.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म का टोटल कलेक्शन अब भारत में 99.88 करोड़ तक पहुंच गया है। इस बीच अब दावा किया जा रहा है कि फिल्म 26वें दिन 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर सकती है। वहीं अगर फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 123 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है।
