बॉक्स ऑफिस

'Kalki 2898 AD' Box office Day 6: प्रभास स्टारर ने सलमान-शाहरुख की 'टाइगर 3' और 'डंकी' को चटाई धूल, कलेक्शन देख उड़े निर्माताओं के होश

Prabhas's 'Kalki 2898 AD' box office Day 6: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं। इन 6 दिनों के अंदर 'कल्कि 2898 एडी' ने सलमान खान की 'टाइगर 3' और शाहरुख खान की 'डंकी' के लाइफटाइम कलेक्शन को मात दे दी है। देखें फिल्म की टोटल कमाई...

Image

Kalki 2898 AD

'Kalki 2898 AD' Box office Day 5: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' (Kalki 2898 AD) ने घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ दुनिया भर में भी तहलका मचाया हुआ है। फिल्म की कमाई में भले ही गिरावट देखने को मिल रही है लेकिन यह दिन-ब-दिन बॉलीवुड फिल्मों के रिकार्ड्स को ध्वस्त करती जा रही है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो छठे दिन के कलेक्शन के बाद प्रभास स्टारर 'कल्कि 2898 एडी' ने सलमान खान (Salman Khan) की 'टाइगर 3' (Tiger 3) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 'डंकी' (Dunki) जैसी कई फिल्मों को मात दे दी है।

ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' का लाइफटाइम बिजनेस इंडिया में 345 करोड़ रुपये रहा था और वर्ल्डवाइड लेवल पर फिल्म ने 466 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं दूसरी ओर शाहरुख खान की 'डंकी' ने भारत में 262 करोड़ रुपये का कारोबार किया था और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म 458 करो रुपये कमाने में सफल रही है। दिलचस्प बात यह है कि प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 360 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने मंगलवार के दिन 27.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

नाग आश्विन के निर्देशन में बनी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में प्रभास के अलावा दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और दिशा पाटनी सहित कई एक्टर्स लीड रोल में मौजूद हैं। फिल्म में विलेन का रोल कमल हासन निभा रहे हैं। वैसे आपको यह फिल्म कैसी लगी? इस बारे में अपनी राय जरुर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article