बॉलीवुड

इंफ्लुएंसर ने सुनाई Virat- Anushka की डेटिंग लाइफ की कहानी, एक्ट्रेस ने दिया प्यार भरा रिएक्शन

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद करते हैं। दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। दोनों से शादी से पहले कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था। अब इन्फ्लुएंसर ने विराट और अनुष्का की डेटिंग लाइफ का किस्सा शेयर किया है। इस पर एक्ट्रेस ने प्यार भरा रिएक्शन दिया है।

Image

Anushka Sharma- Virat kohli (credit Pic: Instagram)

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक हैं। कपल अपनी लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। कपल ने शादी से पहले लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। कपल आए दिन सुर्खियों में रहता है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने हाल ही में अनुष्का और विराट की डेटिंग लाइफ की कहानी को शेयर किया है। इन्फ्लुएंसर की स्टोरी पर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपना रिएक्शन दिया है।

इन्फ्लुएंसर फ्रेडी बर्डी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने सालों पहले उन्होंने अनुष्का के साथ एक मैगजीन के लिए इंटरव्यू किया था। फ्रेंडी ने बताया कि एक्ट्रेस उन दिनों मुंबई में एक पेंटहाउस में रहती थीं। एक्ट्रेस से मिलने के लिए फ्रेडी ने दिल्ली से मुंबई तक का सफर तय किया था। इन्फ्लुएंसर ने बताया कि एक्ट्रेस से मिलने के लिए उनका ड्राइवर बेहद खुश था। उनके ड्राइवर ने अनुष्का से विराट कोहली को लेकर सवाल पूछने के लिए कहा था।

इन्फ्लुएंसर ने सुनाई विराट-अनुष्का की डेटिंग का किस्सा

फ्रेडी ने बताया कि अनुष्का बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वो पूरी तरह से फनी, सिंपल और काफी रिलेक्स थी। कुछ समय बाद हम दोनों फ्रेंडली हो गए। मेरे दिमाग में मेरे ड्राइवर का सवाल आया और मैंने पूछ ही लिया। एक्ट्रेस इस सवाल का जवाब देते हुए काफी रिलेक्स थीं। उनकी एक्टिंग स्किल्स काफी काम आईं। उसी समय एक्ट्रेस के फोन पर विराट की कॉल आई। वो अनुष्का से फर्ल्ट कर रहे ते और डिनर का प्लान बना रहे थे। फ्रेंडी ने एक्ट्रेस को कुछ नहीं कहा और उनके इस सीक्रेट को बनाए रखने का फैसला किया। फ्रेडी के ड्राइवर ने उनसे पूछा कि क्या अनुष्का सच में विराट को डेट कर रही हैं। उन्होंने इस सवाल का जवाब नहीं में दिया। फ्रेडी के इस पोस्ट पर अनुष्का ने कमेंट करते हुए कई हार्ट इमोजी बनाई।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article