Munjya Worldwide Collection: मुंज्या (Munjya) एक के बाद एक बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन रिकॉर्ड्स अपने नाम करती जा रही है। भारत के साथ ही फिल्म को विदेशों में भी कमाल का रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिलीज के तीन हफ्तों के बाद भी फिल्म अभी तक सिनेमाघरों में टिकी हुई है और कमाल का प्रदर्शन भी कर रही है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रफ्तार कम करने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म मुंज्या ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर दिया है। यह मेकर्स और दर्शक दोनों के लिए ही एक सरप्राइज की तरह ही रहा है। फिल्म मुंज्या एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है जो इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म में से एक बन गई है। आइए यहां फिल्म के टोटल कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
Munjya Worldwide Collection
यह भी पढ़ें- Karishma Kapoor B'day: 28 साल की करिश्मा कपूर ने माँ के कहने पर ठुकराया था वो रिश्ता, जिसने छीना शादीशुदा जीवन का सुख
अब तीसरे वीकेंड के बाद फिल्म मुंज्या का बॉक्स ऑफिल कलेक्शन वर्ल्डवाइड 100 करोड़ के पार पहुंच गया है। आइए यहां मूवी के 18वें दिन के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
मुंज्या ने वर्ल्डवाइड किया इतना कलेक्शन
फिल्म मुंज्या को रिलीज हुए अब पूरे तीन हफ्ते बीत चुके हैं, जिसके बाद अब सैकनिल्क इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार मूवी का टोटल कलेक्शन 100 करोड़ के पार चला गया है। वहीं भारत में फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो यह 85.5 करोड़ के पार चला गया है। सोमवार को फिल्म ने जहां वर्ल्डवाइड 4.5 करोड़ का कलेक्शन किया है, वहीं भारत में मूवी का कलेक्शन 2.25 करोड़ तक रहा है। अब फिल्म की टोटल कमाई के आंकड़ों ने दर्शकों को हैरान कर दिया है।
