बॉक्स ऑफिस

Kalki 2898 AD Advance Booking: रिलीज से पहले ही कमाई के झंडे गाड़ रही है Prabhas-Deepika की फिल्म, दो दिन में धड़ाधड़ बिक गई टिकटें

Kalki 2898 AD Advance Booking: नाग अश्विन निर्देशित फिल्म कल्कि 2898 एडी की एडवांस बुकिंग रविवार 23 जून को शुरू हुई थी आज जारी हुई रिपोर्ट में पता चल है कि फिल्म की 5 लाख करीब टिकट बिक चुकी हैं।

Image

Kalki 2898 AD Advance Booking

Kalki 2898 AD Advance Booking: प्रभास( Prabhas) -दीपिका पादुकोण( Deepika Padukone) की अपकमिंग फिल्म कल्कि 2898 एडी( Kalki 2898 AD) को रिलीज होने में महज कुछ दिनों का समय बचा हुआ है। फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस कल्कि को देखने के लिए राह तक रहे हैं। वहीं फिल्म की एड्वान्स बुकिंग भी शुरू हो गई है। दो दिन पहले कल्कि 2898 एडी के निर्माताओं ने इसकी एडवांस टिकट बेचनी शुरू की थी, जिसने महज दो दिन में ही कमाल की कमाई कर ली है। दो दिन में कल्कि ने करोड़ों कमा लिए हैं, आइए आपको बताते हैं इसकी कितनी टिकट अब तक बिक चुकी हैं।

नाग अश्विन निर्देशित फिल्म कल्कि 2898 एडी की एडवांस बुकिंग रविवार 23 जून को शुरू हुई थी आज जारी हुई रिपोर्ट में पता चल है कि फिल्म की 5 लाख करीब टिकट बिक चुकी हैं। फिल्म की दो दिन में ही प्री-सेल्स कमाई 16.22 करोड़ रुपये हो गई है, जिससे फैंस के बीच काफी क्रेज पैदा हो गया है । ट्रेड वेबसाइट सैकनलिक की एक रिपोर्ट के अनुसार, 'कल्कि 2898 AD' ने अकेले तेलुगु बाजारों से दो दिनों में 14.5 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। हिंदी बाजार, जहां अग्रिम बुकिंग धीरे-धीरे खुल रही है, पहले ही दो दिनों में लगभग 1.17 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। साउथ से लेकर नॉर्थ तक सभी दर्शकों के बीच फिल्म का उत्साह साफ नजर आ रहा है।

बता दें कि फिल्म 27 जून 2024 को रिलीज होने जा रही है। कल्कि 2898 एडी पौराणिक कथाओं के साथ साइंस फिक्शन का मेल-जोल दिखाने वाली है। फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, कमल हसन, दिशा पाटनी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article