बॉलीवुड

Karishma Kapoor B'day: 28 साल की करिश्मा कपूर ने माँ के कहने पर ठुकराया था वो रिश्ता, जिसने छीना शादीशुदा जीवन का सुख

Karishma Kapoor Birthday: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए अब आज अभिनेत्री के जन्मदिन पर उस समय की बात करें जब उन्होंने अपनी माँ के कहने पर प्रेमी अभिषेक बच्चन संग सगाई तोड़ दी थी। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Karishma Kapoor Birthday

Karishma Kapoor Birthday: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। वह एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने अपने अभिनय कौशल से 90 के दशक पर राज किया हैं। इस सेलिब्रिटी ने अपने व्यक्तित्व और सुंदरता से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 25 जून को जन्मी करिश्मा कपूर ने अपने टाइम में ऐसे फिल्में दी जिसने दर्शकों को काफी प्रभावित किया। इस लिस्ट में राजा बाबू, हीरो नंबर 1, राजा हिंदुस्तानी, दिल तो पागल है, बीवी नंबर 1, जुबैदा और कई अन्य फिल्मों के नाम शामिल हैं। बेशक से आज अभिनेत्री फिल्मों की दुनिया से दूर हैं लेकिन फिर भी वह अपने व्यक्तितव है सभी का ध्यान अपनी ओर खींचती रहती हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए अब आज उनके जन्मदिन पर उस समय की बात करें जब उन्होंने अपनी माँ के कहने पर अभिषेक बच्चन संग सगाई तोड़ दी थी। आइए देखते हैं।

एक समय की बात है करिश्मा कपूर, अभिषेक बच्चन से उनकी बहन श्वेता बच्चन की शादी में मिलीं थीं और उनके बीच प्यार की चिंगारी उठ पड़ी थी। जल्द ही, दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी, और दोनों ने अपने रिश्ते को पाँच साल तक छुपाए रखा। 2002 में, अमिताभ बच्चन के 60वें जन्मदिन के दौरान, जया बच्चन ने अभिषेक और करिश्मा की सगाई की घोषणा की, जो उनके प्रशंसकों के लिए एक बड़ा सर्पराइज था। लेकिन बाद में शादी को अचानक रद्द कर दिया गया था। आज तक, कोई नहीं जानता कि करिश्मा और अभिषेक की सगाई क्यों टूटी।

हालांकि दोनों परिवारों में से किसी ने भी इस जोड़े के अलग होने के पीछे की वजह का खुलासा नहीं किया और इस बारे में कई तरह की अफ़वाहें फैलने लगीं। हालांकि एक रिपोर्ट के अनुसार, करिश्मा की माँ बबीता की वजह से करिश्मा और अभिषेक का रिश्ता टूटा था। उस समय अभिषेक अपना नाम बनाने की प्रक्रिया में थे। इतना ही नहीं, बच्चन परिवार आर्थिक रूप से भी मुश्किल दौर से गुज़र रहा था, जिस वजह से बच्चन परिवार कर्ज में चला गया था। इसी के कारण माँ बबीता की वजह से करिश्मा ने अभिषेक बच्चन सगाई तोड़ दी थी।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article