बॉक्स ऑफिस

Chandu Champion Box office: 11 दिनों में 50 करोड़ी हुई कार्तिक आर्यन की फिल्म, कलेक्शन देख मेकर्स के चेहरे पर आई स्माइल

Chandu Champion box office Collection Day 11: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म 'चंदू चैंपियन' (Chandu Champion) 14 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 11 दिनों के अंदर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही है। आइए देखें फिल्म का टोटल कलेक्शन...

Image

Kartik Aaryan

Chandu Champion box office collection Day 11: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के उभरते हुए स्टार कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म 'चंदू चैंपियन' (Chandu Champion) 11 दिनों के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे कमाई करने में लगी हुई है। फिल्म 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ऑडियंस ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स ने फिल्म 'चंदू चैंपियन' को देखने के बाद कार्तिक आर्यन की अदाकारी की खूब तारीफ की है। फिल्म की स्टोरी भी लोगों को खूब पसंद आई है। दिलचस्प बात यह है कि 11 दिनों के अंदर के यह फिल्म 50 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है।

कार्तिक आर्यन स्टारर 'चंदू चैंपियन' सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। Sacnilk.com के मुताबिक 'चंदू चैंपियन' इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अब 50 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है। यह स्पोर्ट्स ड्रामा भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर बनी है। फिल्म में कार्तिक आर्यन ने मुरलीकांत के किरदार बेहतरीन तरह से निभाया है। 11वें दिन की बात करें तो फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है, जो निराशाजनक है। इसके बाद भी फिल्म की टोटल कमाई 51 करोड़ रुपये हो गई है।

कबीर खान ने फिल्म 'चंदू चैंपियन' का निर्देशन किया है। इसमें विजय राज और राजपाल यादव सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं। आने वाले दिनों फिल्म की कमाई में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है। 27 जून को प्रभास की 'कल्कि 2898 एडी' आने वाली हैं। इस फिल्म के दस्तक देने से 'चंदू चैंपियन' की कमाई पर बड़ा असर पड़ेगा

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article