Munjya Box Office Collection Day 19: 90 करोड़ी बनने वाली है मुंज्या, अभी भी कर रही है दर्शकों के दिलों पर राज

Munjya Box Office Collection Day 19: बॉलीवुड एक्ट्रेस शरवरी वाघ और मोना सिंह की फिल्म मुंज्या बड़े पर्दे पर तबाही मचा रही है। रिलीज के बाद से ही फिल्म अच्छी खासी कमाई कर रही है। मूवी ने अब 19वें दिन भी ठीक ठाक कलेक्शन कर लिया है। आइए यहां नजर डालते हैं।

Munjya Box Office Collection Day 19: शरवरी वाघ, अभय वर्मा और मोना सिंह की फिल्म मुंज्या (Munjya) एक सरप्राइज पैकेज की तरह रही है। किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतनी बड़ी हिट साबित होगी। मूवी ने कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म चंदू चैम्पियन और जाह्नवी कपूर व राजकुमार राव की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही को भी कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। फिल्म मुंज्या ने साबित कर दिया है कि बॉक्स ऑफिस सफलता के लिए स्टार पॉवर से ज्यादा मूवी क्वालिटी मैटर करती है। मुंज्या लगातार बड़े पर्दे पर तबाही मचा रही है।

End of Feed