बॉक्स ऑफिस

BOX OFFICE CLASH: क्रिसमस 2024 पर भिड़ेंगी वरुण धवन-आमिर खान की फिल्में, होगा बड़ा क्लैश

Sitaare Zameen Par vs Baby John Box Office Clash: आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर इसी साल क्रिसमस 2024 (Christmas 2024) पर रिलीज होने वाली है, जिसके बाद अब वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। दोनों बॉक्स ऑफिस पर भिड़ने वाली हैं।

Image

Baby John vs Sitaare Zameer Par Box Office Clash

Sitaare Zameen Par vs Baby John Box Office Clash: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। आमिर खान के कमबैक के लिए फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। आमिर की ये फिल्म इसी साल क्रिसमस 2024 (Christmas 2024) पर रिलीज होने वाली है। हालांकि अब आमिर खान की फिल्म को एक झटका लगता नजर आ रहा है। वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म बेबी जॉन (Baby John) की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। दोनों बॉक्स ऑफिस पर भिड़ने वाली हैं।

बेबी जॉन को भी इस साल क्रिसमस के मौके पर ही रिलीज किया जाना है। दोनों ही बड़ी फिल्में हैं और बॉक्स ऑफिस पर भिड़ंत के लिए तैयार है। आइए यहां फिल्म बेबी जॉन की रिलीज डेट पर एक नजर डालते हैं।

बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगी बेबी जॉन और सितारे जमीन पर?

बेबी जॉन की नई रिलीज डेट आज मेकर्स ने रिवील कर दी है। बेबी जॉन पर काफी समय से काम चल रहा है। कुछ हफ्ते पहले, मेकर्स फिल्म का पहला लुक जारी किया था। हालांकि, रिलीज की डेट को लेकर फैंस के बीच बेसब्री नजर आ रही थी। अब फिल्म अगले दो महीनों में रिलीज नहीं हो रही है जैसा कि अफवाहों से पता चला था। वरुण धवन और टीम ने अब अपनी फिल्म की रिलीज के लिए क्रिसमस 2024 है। हां, आपने उसे सही पढ़ा है। बेबी जॉन अब 25 दिसंबर, 2024 को दुनिया भर के बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article