बॉक्स ऑफिस

Chandu Champion Box office: कार्तिक आर्यन स्टारर ने 12वें कमाए करोड़ों रुपये, देखें टोटल कलेक्शन

Chandu Champion box office collection Day 12: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के उभरते हुए स्टार कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म 'चंदू चैंपियन' (Chandu Champion) ने सिनेमाघरों में 12 दिन पूरे कर लिए हैं। दिलचस्प बात यह है कि 'चंदू चैंपियन' ने मंगलवार के दिन सोमवार से ज्यादा कमाई की है।

Image

Kartik Aaryan

Chandu Champion box office Collection Day 12: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर कार्तिक आर्यन स्टारर 'चंदू चैंपियन' (Chandu Champion) का जलवा अभी भी बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है। 12 दिनों के बाद भी फिल्म के कलेक्शन में गिरावट को देखने को मिली है लेकिन कमाई करोड़ों में हो रही है। 11 दिनों में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने 50 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री ले ली थी। दिलचस्प बात यह है कि कार्तिक आर्यन के फैन्स अभी भी सिनेमाघरों में फिल्म को देखने जा रहे हैं। आइए देखें इस फिल्म ने 12वें दिन यानी मंगलवार के दिन कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

'चंदू चैंपियन' के कलेक्शन में दूसरे मंगलवार को मामूली बढ़त देखी गई। सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने 12वें दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि फिल्म ने अब तक टिकट खिड़की पर कुल 53 करोड़ रुपये की कमाई की है। 'चंदू चैंपियन' ने मंगलवार यानी 25 जून को 14.30 प्रतिशत की हिंदी ऑक्यूपेंसी दर्ज कराई थी।

कबीर खान के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'चंदू चैंपियन' में कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर की रियल लाइफ पर बनी है। फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलावा विजय राज, राजपाल यादव, सोनाली कुलकर्णी, भुवन अरोड़ा और श्रेयस तलपड़े सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। अगर आपने यह फिल्म देख ली है और ये आपको कैसी लगी? इस बारे में आप अपनी राय कमेंट्स के जरिए दे सकते हैं

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article