बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस ने दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के सपोर्ट में जवाब दिया हैं। दीपिका को सोशल मीडिया पर उनकी फेक प्रेग्नेंसी के लिए सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था। अब ऋचा ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। इसके लिए एक्ट्रेस की जमकर तारीफ हो रही हैं। दीपिका कल्कि 2898 एडी के प्रमोशन में ब्लैक कलर की बॉडी कॉन ड्रेस में नजर आई थीं। एक्ट्रेस ने ब्लैक ड्रेस के साथ हील्स पहनी थी। इस वजह से एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था। इतना ही नहीं एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को फेक तक कह दिया था।
ऋचा ने किया दीपिका पादुकोण को सपोर्ट
एक्ट्रेस के सपोर्ट में कई लोगों ने वीडियो बनाया था। वहीं, कुछ लोगों का कहना था कि हर महिला की प्रेग्नेंसी अलग होती है। ऋचा ने अब दीपिका के सपोर्ट में कहा है, यूटर्स नहीं है तो ज्ञान मत दो। एक्ट्रेस के बेबाक अंदाज की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने दीपिका से पहले सोनाक्षी का सपोर्ट किया था। आपको बता दें कि ऋचा अपने थर्ड ट्राइमेस्टर में हैं और उनकी डिलवरी कभी भी हो सकती हैं। वहीं, दीपिका की डिलीवरी सिंतबर बताई जा रही हैं।
वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋचा चड्डा आखिरी बार संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में नजर आई थीं। उनके काम को लोगों ने खूब पसंद किया है। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। एक्ट्रेस प्रभास के साथ कल्कि एडी 2898 में नजर आएंगी। ये फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
