'Mirzapur The Movie' पहले दिन करेगी ताबड़तोड़ कमाई, बॉक्स ऑफिस पर दिखेगा भौकाल

Mirzapur The Movie Box office Day 1 Prediction: अली फजल और पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' को लेकर जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई है उसके मुताबिक यह फिल्म पहले दिन तगड़ी ओपनिंग लेगी।

Mirzapur The Movie Box office Day 1 Prediction: गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' (Mirzapur: The Movie) अब बड़े पर्दे पर अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार है। मेकर्स ने इस मूवी को दुनिया भर में आज यानी 4 सितंबर को सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। पॉपुलर क्राइम फ्रेंचाइजी 'मिर्जापुर द मूवी' को देखने को दर्शक लंबे समय से देखने के लिए बेताब थे। फिल्म में एक बार फिर दर्शकों को गुड्डू पंडित, कालीन भैया और इस कहानी से जुड़े कई पुराने और पसंदीदा किरदार देखने को मिलेंगे। रिलीज से पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं यह फिल्म पहले दिन कितने करोड़ रुपये की ओपनिंग ले सकती है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Toxic box office Day 9: खत्म हो चला है Yash की फिल्म सफर, कमाई ने किया मेकर्स को निराश)

Mirzapur The Movie Box office Day 1 Prediction

पहले दिन तगड़ी ओपनिंग लेगी 'मिर्जापुर द मूवी' (Pic Credit: Instagram)

एडवांस बुकिंग में बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट

'मिर्जापुर द मूवी' की एडवांस बुकिंग की बात करें तो यह फिल्म लगभग 8.9 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। Track Tollywood के लेटेस्ट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक फिल्म के 3,13,785 टिकट बिक चुके हैं। ये टिकट 1,910 सिनेमाघरों में 10,977 शोज के लिए बिके हैं, जो 688 शहरों में फैले हुए हैं। फिल्म की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी फिलहाल करीब 13.1 फीसदी बताई जा रही है। इन आंकड़ों से साफ है कि रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच अच्छी दिलचस्पी बनी हुई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: साथ में फ्लाइट लेते दिखे Samay Raina और Medha Shankr, डेटिंग की खबरों ने पकड़ा जोर)

पहले दिन 25 करोड़ रुपये कमा सकती है फिल्म

बॉक्स ऑफिस पर 'मिर्जापुर द मूवी' एक धांसू ओपनिंग ले सकती है। Sacnilk के लेटेस्ट ट्रैकिंग और अनुमान के मुताबिक फिल्म भारत में पहले दिन यह फिल्म 25 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन कर सकती है। फिल्म की रिलीज जन्माष्टमी की छुट्टी के मौके पर हो रही है, जिसका फायदा इसे मिल सकता है। छुट्टी के कारण स्पॉट बुकिंग और थिएटर फुटफॉल में बढ़ोतरी की उम्मीद है। अगर दर्शकों की तरफ से फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है तो इसकी ओपनिंग 30 करोड़ रुपये के आसपास भी पहुंच सकती है।

End of Feed