Metro In Dino Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर पतली हुई अनुराग बसु की फिल्म की हालत, चार दिन में बटौरे केवल इतने करोड़

Metro In Dino Collection Day 4 : प्रेम कहानी में पिरोई गई फिल्म मेट्रो इन दिनों दर्शकों के दिलों में घर करने में फेल होती नजर आ रही है। फिल्म को रिलीज हुए 4 दिन हुए हैं और इसकी कमाई में गिरावट नजर आ रही है। आइए आपको बताते है फिल्म ने मंडे को कितने करोड़ कमाए

Metro In Dino Collection Day 4: अनुराग बसु ( Anurag Basu) की मल्टीस्टार मूवी मेट्रो इन दिनों को रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं। फिल्म ने जहां बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन शुरुआत की थी वहीं मंडे तक आते-आते फिल्म की हालत खराब होती नजर आ रही है। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। लोगों को फिल्म की कहानी बखूबी पसंद आ रही है। हालांकि बॉक्स ऑफिस का कलेक्शन देखकर लग रहा है कि लोग फिल्म को थिएटर में देखना पसंद नहीं कर रहे हैं। आइए आपको बताते है फिल्म ने मंडे को कितने करोड़ कमाए

Metro In Dino Collection Day 4

आदित्य रॉय कपूर( Aditya Roy Kapur) -सारा अली खान( Sara Ali Khan) मल्टी स्टार मूवी मेट्रो इन दिनों मंडे टेस्ट में फिसड्डी होती नजर आई। मंडे को फिल्म ने केवल 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म ने पहले दिन ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी और पहले दिन 3.5 करोड़ रुपये कमाए ठे । शनिवार को फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखी गई, उसके बाद रविवार को फिल्म में उछाल आया और अच्छा कलेक्शन हुआ। हालांकि, सोमवार को कमाई में गिरावट आई और शुरुआती अनुमान के मुताबिक यह 2.5 करोड़ रुपये रही। अब तक फिल्म ने भारत में कुल 19.25 करोड़ रुपये कमाए हैं।

End of Feed