Metro In Dino Box Office Collection Day 1: अनुराग बसु की फिल्म मेट्रो इन दिनों 04 जुलाई को रिलीज हो गई है। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिली-जुलूी प्रतिक्रिया मिल रही है। मेट्रो इन दिनों की बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर और काजोल की फिल्म मां से टक्कर हो रही है, लेकिन ये फिल्म पहले दिन काफी ज्यादा कम कमाई की है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने कितने करोड़ की कमाई की है।
Metro In Dino Box Office Collection
नीना गुप्ता, अनुपम खेर, अली फजल, फातिमा सना शेख, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान इस फिल्म में नजर आ रहे है। सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के अनुसार , मेट्रो इन दिनों ने मामूली सिंगल-डिजिटल ओपनिंग ली है। पहले दिन अनुराग बसु द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने 3.35 करोड़ रुपये कमाए।
कितनी रही फिल्म की ऑक्यूपेंसी
फिल्म की ऑक्यूपेंसी में बढ़ोतरी देखी गई। रिपोर्ट के अनुसार, सुबह के शो में 8.64% ऑक्यूपेंसी देखी गई, जबकि शाम को यह बढ़कर 17.99% हो गई। फिल्म ‘मेट्रो... इन दिनों’ (Metro... In Dino) अनुराग बसु द्वारा लिखित और निर्देशित एक मल्टी‑स्टोरी म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा है। ये फिल्म 2007 की ‘Life in a... Metro’ का सीक्वल है। इस फिल्म की कहानी को काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म में चार अलग‑अलग जिंदगी, चार अलग‑अलग उम्र के कपल की कहानियां हैं, जो चार अलग शहरों — मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और बेंगलुरु — में बंधी हैं, और धीरे‑धीरे एक दूसरे से जुड़ती भी हैं। अब देखना होगा कि फिल्म को वीकेंड का फायदा मिलता है कि नहीं।
