Merry Christmas Box Office Collection Day 4: सोमवार को धड़ाम से गिरी कैटरीना कैफ की 'मेरी क्रिसमस', फेल हुई विजय सेतुपति संग जोड़ी!

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 16, 2024, 10:55 AM IST

Merry Christmas Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और साउथ एक्टर विजय सेतुपति की फिल्म मेरी क्रिसमस बॉक्स ऑफिस पर धीमी होती जा रही है। पहले सोमवार को तो फिल्म का कलेक्शन बेहद कम रहा है। आइए इन आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

Merry Christmas Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और साउथ एक्टर विजय सेतुपति की फिल्म मेरी क्रिसमस बॉक्स ऑफिस पर रिलीज कर दी गई है। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को एक जबरदस्त क्राइम थ्रिलर बताया जा रहा है। फिल्म में कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की लाजवाब एक्टिंग की भी जमकर तारीफ हो रही है। मेरी क्रिसमस को कैटरीना कैफ के करियर की अब तक की बेस्ट परफॉर्मेंस बताया जा रहा है। फिल्म में कैटरीना के काम की काफी चर्चा हो रही है। इस बीच बॉक्स ऑफिस पर फिल्म रेंगती हुई दिख रही है। फिल्म मेरी क्रिसमस को बड़े पर्दे पर ज्यादा सफलता मिलती नहीं दिख रही है। इसका एक कारण फिल्म को धीमी गति भी बताई जा रही है।

End of Feed