HanuMan Box Office Collection Day 3 : तेजा सज्जा स्टारर हनुमान को रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिल रहा है। फिल्म को जबरदस्त हिट बताया जा रहा है। इस बीच फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी लाजवाब आ रहा है। फिल्म को तेलुगु भाषा में सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने इंडिया बॉक्स ऑफिस नेट पर 8.52 करोड़ का कलेक्शन किया था। जिसमें से 2.1 करोड़ का कलेक्शन हिंदी भाषा से कलेक्ट किया गया। धीरे-धीरे फिल्म की कमाई में ग्रोथ देखने को मिल रही है। फिल्म का प्रमोशन नॉर्थ इंडिया में न के बराबर हुआ है, हालांकि फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी का काफी फायदा मिल रहा है।
सोशल मीडिया पर फिल्म हनुमान को लेकर ज्यादातर रिस्पॉन्स पॉजिटिव ही रहा है। जिस वजह से रविवार को फिल्म की कमाई में भारी ग्रोथ देखने को मिली है। आइए फिल्म हनुमान के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
HanuMan ने तीसरे दिन किया इतना कलेक्शन
Sacnilk इंडिया की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार तेजी सज्जा स्टारर इस फिल्म ने इंडिया नेट बॉक्स ऑफिस (HanuMan Box Office Collection Day 3) पर 15.50 करोड़ तक का कलेक्शन कर लिया है। जिसके बाद अब फिल्म का टोटल कलेक्शन 40 करोड़ के पार चला गया है। वहीं वर्ल्डवाइड भी फिल्म को पसंद किया जा रहा है। सिर्फ दो दिन में ही वर्ल्डवाइड फिल्म 50 करोड़ का कलेक्शन पार कर चुकी है।
