HanuMan Box Office Collection Day 4: तेजा सज्जा स्टारर फिल्म हनुमान को 12 जनवरी 2023 को वर्ल्ड वाइड रिलीज कर दिया गया है। इस पैन इंडिया फिल्म को महज 20 करोड़ की लागत पर बनाया गया है। हालांकि फिल्म के VFX और एक्शन सीन ने दर्शकों के होश उड़ा दिए हैं। फिल्म में तेजा सज्जा की दमदार एक्टिंग ने भी काफी बज बना दिया है। फिल्म की रिलीज से पहले ही इसका ट्रेलर भी सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया था। दर्शक फिल्म हनुमान को 500 करोड़ से ऊपर के बजट पर बनी आदिपुरुष से भी लाख गुना बेहतर बता रहे हैं। फिल्म की कहानी भी काफी यूनीक बताई जा रही है।
इसी वजह से फिल्म न सिर्फ साउथ में बल्कि नॉर्थ इंडिया में भी दमदार कलेक्शन कर रही है। रिलीज के बाद से ही फिल्म को वर्ल्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी का सहारा मिल रहा है। अब फिल्म ने पहले सोमवार को यश की सुपरहिट फिल्म KGF और ऋषभ शेट्टी की फिल्म कंतारा के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।
HanuMan Box Office: चौथे दिन तोड़े KGF और कंतारा के रिकॉर्ड
Sacnilk इंडिया की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार हनुमान ने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को इंडिया बॉक्स ऑफिस नेट पर 14.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन इंडिया में 55.15 करोड़ तक पहुंच गया है। यश की KGF ने पहले सोमवार को 10.75 करोड़ और ऋषभ शेट्टी की कंतारा ने 3.7 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म हनुमान जल्द ही 100 करोड़ क्लब में भी शामिल हो सकती है। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
