बॉक्स ऑफिस

Captain Miller Box Office Collection: धनुष की फिल्म का चला बॉक्स ऑफिस पर जादू, तीसरे दिन कमाए इतने करोड़

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 15, 2024, 02:35 PM IST

Captain Miller Box Office Collection: धनुष की फिल्म कैप्टन मिलर बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। फिल्म में एक्टर के काम को लोगों ने खूब पसंद किया है। तीसरे दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला है। आइए जानते हैं कैप्टन मिलर ने तीन दिन में कितने करोड़ की कमाई कर ली है।

Image

Captain Miller Collection (credit pic: Instagram)

Captain Miller Box Office Collection Day 3: साउथ सुपरस्टार धनुष (Dhanush) की फिल्म कैप्टन मिलर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को क्रिटिक्स और फैंस का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। इसके बावजूद फिल्म का कलेक्शन कुछ खास नहीं रहा। फिल्म को तीसरे दिन दूसरे दिन के मुकाबले अच्छा रिस्पॉन्स मिला। कैप्टन मिलर के साथ बॉक्स ऑफिस पर कैटरीना कैफ की मेरी क्रिसमस, महेश बाबू की गुंटूर कारम, तेजा सज्जा की हनुमान और शिवकार्तिकेय की अयालम रिलीज हुई थी। ये सभी फिल्में एक- दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं।

कैप्टन मिलन ने किया इतने करोड़ का बिजनेस

दूसरे दिन के मुकाबले फिल्म ने तीसरे दिन अच्छा बिजनेस किया। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने तीसरे दिन 7.45 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 8.5 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने कुल मिलाकर 23.40 करोड़ का बिजनेस किया। तमिल बेल्ट में फिल्म की 42.17% ऑक्यूपेंसी रेट था।अरुण माथेश्वरन ने फिल्म का निर्देशन किया है। फिल्म में धनुष के साथ शिवा राजकुमार, सुंदीप कृष्णन मुख्य भूमिका में हैं।

धनुष के साथ प्रियंका अरुल मोहन की जोड़ी ने फैंस का दिल जीत लिया है। फिल्म के गीत जीवी प्रकाश ने दिए हैं। कैप्टन मिलर में आजादी से पहले की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म में धनुष ने बाप- बेटे का डबल रोल प्ले किया है। फिल्म में एक्टर राउडी अंदाज में नजर आए। फिल्म में वो बिटिश शासन के खिलाफ लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। कैप्टन मिलर से पहले एक्टर की वाथी रिलीज हुई थी। वाथी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article