Merry Christmas Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर ढेर हुई कैटरीना कैफ-विजय सेतुपति की फिल्म, देखें फर्स्ड डे कलेक्शन

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 12, 2024, 08:20 AM IST

Merry Christmas Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर कैटरीना कैफ और साउथ स्टार विजय सेतुपति की फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ आज 12 जनवरी 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म की रिलीज के साथ ही इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े भी सामने आ रहे हैं। फिल्म को काफी कम ओपनिंग डे कलेक्शन मिलने वाला है।

Merry Christmas Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और साउथ स्टार विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) की फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ (Merry Christmas) कई बार पोस्टपोन होने के बाद अब आखिरकार आज 12 जनवरी 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर काफी हल्कि शुरुआत मिलने वाली है। यह शुरुआत इतनी हल्कि होने वाली है कि मेरी क्रिसमस बीते 10 सालो में कैटरीना कैफ की सबसे कम ओपनिंग करने वाली फिल्म बनने वाली है। फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद किया गया है। सोशल मीडिया पर श्रीराम राघवन की फिल्म मेरी क्रिसमस की काफी चर्चा भी हो रही है। इस फिल्म से पहले श्रीराम राघवन अंधाधुंध और बदलापुर जैसी जबरदस्त फिल्में भी डायरेक्ट कर चुके हैं। इसी वजह से फिल्म मेरी क्रिसमस को लेकर भी काफी हाइप है।

End of Feed