बॉक्स ऑफिस

Guntur Kaaram Box Office Prediction Day 1: महेश बाबू-त्रिविक्रम की जोड़ी ने हिलाया बॉक्स ऑफिस, ओपनिंग-डे पर लगाएगी हाफ सेंचुरी

Guntur Kaaram Box Office Prediction Day 1: साउथ सुपरस्टार महेस बाबू (Mahesh Babu) की गुंटूर कारम (Guntur Kaaram) सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए रिलीज हो चुकी है। फिल्म गुंटूर कारम बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग दर्ज कराई है, जिसको देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स अंदाजा लगा रहे हैं कि ये फिल्म पहले दिन 58 करोड़ रुपये कमा लेगी।

Image

Guntur Kaaram Box Office Prediction Day 1

Guntur Kaaram Box Office Prediction Day 1: साउथ सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) की एक्शन एंटरटेनर गुंटूर कारम (Guntur Kaaram) से ट्रेड एक्सपर्ट्स बहुत सारी उम्मीदें लगाए बैठे थे, क्योंकि इसका डायरेक्शन त्रिविक्रम ने किया है। महेश बाबू और त्रिविक्रम की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए जानी जाती रही है, जिस कारण गुंटूर कारम से ट्रेड एक्सपर्ट्स को धमाकेदार शुरुआत की उम्मीद थी। अगर फिल्म गुंटूर कारम को मिले रिस्पांस की बात करें तो ऐसा लग रहा है कि ये ट्रेड एक्सपर्ट्स की सारी उम्मीदों पर खरी उतरने को तैयार है। फिल्म ने मॉर्निंग शोज में जबरदस्त ऑक्यूपेंसी रेट दर्ज कराया है, जिसे देखते हुए माना जा रहा है कि ये ओपनिंग-डे पर 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई करेगी।

ऑरमैक्स मीडिया ने कुछ देर पहले ही एक ट्वीट के जरिए बताया है कि फिल्म गुंटूर कारम को दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिल रहा है, जिसके चलते ये मूवी सिनेमाघरों में पहले दिन 58 करोड़ रुपये का कारोबार करने के लिए तैयार है। ऑरमैक्स मीडिया ने गुंटूर कारम को लेकर ये प्रिडिक्शन एडवांस बुकिंग के आधार पर की है। बताया जा रहा है कि गुंटूर कारम ने एडवांस बुकिंग के जरिए अपने खाते में कुल मिलाकर 22 करोड़ रुपये जोड़ लिए थे।

अगर फिल्म को मिल रहे रिस्पांस की बात करें तो ऐसा सुनने में रहा है कि फिल्म गुंटूर कारम दर्शकों को एवरेज एक्शन एंटरटेनर लग रही है, जिसमें कुछ भी नया नहीं है। फिल्म को सुबह-सबह देखने के लिए पहुंचे दर्शकों का कहना है कि गुंटूर कारम में महेश बाबू के चार्म के अलावा देखने के लायक कुछ भी नहीं है।

Rahul Sharma
राहुल शर्मा author

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे ह... और देखें

End of Article